,

मुंबई की लोअर टाइम्स टावर बिल्डिंग में भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

- Advertisement -
Ad imageAd image

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां लोअर परेल वेस्ट में स्थित टाइम्स टॉवर बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। आग लगने की वजह से चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल बन गया है। आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर दमकल की 9 गाड़ियां पहुंची हैं। अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

फिलहाल काबू में आग

परेल वेस्ट में टाइम्स टॉवर 7 मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के मुताबिक, लोअर परेल के कमला मिल परिसर में स्थित टाइम्स टॉवर में सुबह साढ़े 6 बजे के करीब आग लगी। इस आग को लेकर फायरब्रिगेड ने बताया कि आग नियंत्रण में है, लेकिन तार और एसी में लगी आग लगने के कारण अभी भी काफी धुआं है। धुआं कम होने के बाद तलाश और बचाव कार्य शुरू किया जाएगा। दमकलकर्मियों ने बताया कि फिलहाल अंदर कोई फंसा नहीं है। वहीं आग लगने की वजह क्या रही अभी तक पता नहीं चल पाया है।

कमला मिल कंपाउंड के रेस्टोरेंट में लगी थी भीषण आग

बता दें कि इससे पहले 29 दिसंबर 2017 में कमला मिल कंपाउंड के एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने की वजह से 14 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में लगभग 19 लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए सायन और केईएम के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कमला मिल्स एक कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स है। इसमें लगभग 34 रेस्टोरेंट, बार और कई कंपनियों के दफ्तर भी हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर

Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर सरकार का आत्मविश्वास, अगस्त में विशेष सत्र बुलाने के संकेत

Delimitation Bill प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों के साथ हुई बैठक

‘इस्लामिक NATO’ की तैयारी! सऊदी, पाकिस्तान और तुर्की के बीच आज होगा बड़ा रक्षा समझौता

NATO: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच एक अहम त्रिपक्षीय रक्षा

PM Modi ने नेतन्याहू से फोन पर की बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा; भारत-इजरायल साझेदारी की समीक्षा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के

Handloom Day पर PM Modi की अपील, कहा- स्वदेशी और हथकरघा अपनाएं; सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

PM Modi: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. उज्जैन के मंदिर में

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 7 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए