,

होली पर गुजिया की मिठास से महकते बाजार

रिपोर्ट: अविनाश गुप्ता

देहरादून: फागुन मास में मनाया जाने वाला होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ मिठाइयों की मिठास से भी भरपूर होता है। खासतौर पर गुंजिया के बिना होली अधूरी मानी जाती है। उत्तराखंड सहित राजधानी देहरादून की मिठाई की दुकानों पर तरह-तरह की गुंजिया की रौनक इस बात का संकेत देती है कि होली का उत्सव नजदीक आ गया है।

हर कोई गुंजिया का स्वाद लेना चाहता है, और हलवाई की दुकानों में चाशनी वाली, ड्राई फ्रूट से भरपूर सूखी गुंजिया, समोसा रूपी गुंजिया जैसी कई तरह की वैरायटी बनाई जा रही हैं। व्यापारियों का कहना है कि होली के त्योहार पर गुंजिया की मांग हमेशा अधिक रहती है, क्योंकि यह इस पर्व का एक खास हिस्सा होती है।

त्योहारी सीजन में जांच से व्यापार पर असर

मिठाई व्यवसायी अरुण गोयल ने बताया कि त्योहारों के दौरान खाद्य विभाग द्वारा मावा और अन्य सामग्रियों की सैंपलिंग और छापेमारी की जाती है, जिससे ग्राहकों में संदेह की स्थिति बन जाती है और वे खरीदारी करने से हिचकिचाते हैं। इस वजह से व्यापार पर भी प्रभाव पड़ता है।

उन्होंने बताया कि उनका संस्थान 80 वर्षों से ग्राहकों की सेवा कर रहा है, और लोगों का उन पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां देसी घी से लेकर डालडा तक कई प्रकार की गुंजिया उपलब्ध हैं। इसके अलावा चंद्रकला, समोसा गुंजिया, कांजी बड़ा, चुकंदर की कांजी और छाछ का पल्ला भी ग्राहकों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है, जो होली पर विशेष रूप से पसंद किए जाते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने पीएम श्री स्कूलों पर तमिलनाडु से मिला पत्र साझा किया..यह भी पढ़े

Kasrawad News: जिला पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस के भारत यादव विजयी, 4075 वोटों से दर्ज की जीत

Kasrawad News: खरगोन जिले के कसरावद में जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक…

Banda News: सरपंच उपचुनाव में पूजा अहिरवार की जीत, नरेश आठिया को 303 वोटों से हराया

Banda News: मध्य प्रदेश के बंडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भडराना में…

India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराया, गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा

India vs Pakistan: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत…