होली पर गुजिया की मिठास से महकते बाजार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट: अविनाश गुप्ता

देहरादून: फागुन मास में मनाया जाने वाला होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ मिठाइयों की मिठास से भी भरपूर होता है। खासतौर पर गुंजिया के बिना होली अधूरी मानी जाती है। उत्तराखंड सहित राजधानी देहरादून की मिठाई की दुकानों पर तरह-तरह की गुंजिया की रौनक इस बात का संकेत देती है कि होली का उत्सव नजदीक आ गया है

हर कोई गुंजिया का स्वाद लेना चाहता है, और हलवाई की दुकानों में चाशनी वाली, ड्राई फ्रूट से भरपूर सूखी गुंजिया, समोसा रूपी गुंजिया जैसी कई तरह की वैरायटी बनाई जा रही हैं। व्यापारियों का कहना है कि होली के त्योहार पर गुंजिया की मांग हमेशा अधिक रहती है, क्योंकि यह इस पर्व का एक खास हिस्सा होती है

त्योहारी सीजन में जांच से व्यापार पर असर

मिठाई व्यवसायी अरुण गोयल ने बताया कि त्योहारों के दौरान खाद्य विभाग द्वारा मावा और अन्य सामग्रियों की सैंपलिंग और छापेमारी की जाती है, जिससे ग्राहकों में संदेह की स्थिति बन जाती है और वे खरीदारी करने से हिचकिचाते हैं। इस वजह से व्यापार पर भी प्रभाव पड़ता है।

उन्होंने बताया कि उनका संस्थान 80 वर्षों से ग्राहकों की सेवा कर रहा है, और लोगों का उन पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां देसी घी से लेकर डालडा तक कई प्रकार की गुंजिया उपलब्ध हैं। इसके अलावा चंद्रकला, समोसा गुंजिया, कांजी बड़ा, चुकंदर की कांजी और छाछ का पल्ला भी ग्राहकों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है, जो होली पर विशेष रूप से पसंद किए जाते हैं

केंद्रीय मंत्री ने पीएम श्री स्कूलों पर तमिलनाडु से मिला पत्र साझा किया..यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... CG: 1. सौतेली बेटी और

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट

Good Friday 2026: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें महत्व और इतिहास

Good Friday 2026: ईसाई धर्म का पवित्र पर्व गुड फ्राइडे प्रभु यीशु

Hanuman Jayanti Raipur: रायपुर में हनुमान जयंती की धूम, राज्यपाल रमेन डेका ने किए दर्शन

Hanuman Jayanti Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में Hanuman Jayanti बड़े हर्ष

Cinema पर्दे पर ‘रामायण’ के 100 साल: मूक फिल्मों से VFX युग तक का सफर, जब गांधी जी भी हुए थे मुग्ध

Cinema भारतीय संस्कृति का प्राण 'रामायण' केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि मनोरंजन

Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hanuman Janamutsav के पावन अवसर पर पूरे देश में भव्य धार्मिक कार्यक्रम