मरीन ड्राइव मार्ग एक सप्ताह के लिए बंद, यातायात जाम से परेशान हो रहे शहरवासी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Marine Drive road closed for a week, citizens facing problems due to traffic jam

रायगढ़: शहरवासियों को इन दिनों भारी ट्रैफिक जाम और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। केलो नदी पर स्थित पुराने रेलवे पुल की मरम्मत कार्य के चलते हेमू कालाणी चौक से पंजरी प्लांट की ओर जाने वाले मुख्य मरीन ड्राइव मार्ग को अस्थायी रूप से आगामी 25 तारीख तक के लिए बंद कर दिया गया है। यह निर्णय रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

गौरतलब है कि केलो नदी पर बना यह रेलवे पुल ब्रिटिश शासनकाल में वर्ष 1930 में निर्मित किया गया था। इस पुल में लगे लोहे के गार्डर की औसत आयु 80 वर्ष मानी जाती है, लेकिन अब इसकी आयु 95 वर्ष हो चुकी है। समय के साथ पुल की स्थिति जर्जर हो चुकी है, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसी को देखते हुए रेलवे विभाग ने युद्ध स्तर पर पुल के गार्डर को बदलने का कार्य शुरू किया है।

रेलवे विभाग द्वारा यह कार्य दिन-रात जारी रखते हुए जल्द से जल्द पूरा करने की योजना बनाई गई है, ताकि मार्ग को शीघ्र सामान्य किया जा सके। हालांकि, इस मार्ग के बंद होने से शहर के प्रमुख इलाकों खासकर चक्रधर नगर क्षेत्र में यातायात का अत्यधिक दबाव देखने को मिल रहा है।

चक्रधर नगर रेलवे फाटक और फ्लाईओवर पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग रही हैं। रेलवे फाटक से प्रतिदिन लगभग 120 से अधिक ट्रेनों की आवाजाही होती है, जिसके चलते यह फाटक अधिकतर समय बंद ही रहता है। ऐसे में आमजन को घंटों ट्रैफिक में फंसे रहना पड़ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

शहरवासी उम्मीद कर रहे हैं कि मरम्मत कार्य समय पर पूर्ण हो और मरीन ड्राइव मार्ग जल्द से जल्द पुनः चालू किया जाए, ताकि उन्हें इस असुविधा से राहत मिल सके। वहीं प्रशासन से वैकल्पिक यातायात व्यवस्था की मांग भी लगातार की जा रही है।

CM YOGI NEWS: सीएम ने लोगों से कहा, चिंता मत करिए, आपकी समस्या पर सुनिश्चित कराएंगे प्रभावी कार्रवाई

CM YOGI NEWS: गोरखपुर, 26 मार्च। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा MP TOP 10: मध्य प्रदेश

TOP 10 NEWS: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा सत्र में गरमाई राजनीति TOP 10 NEWS: छत्तीसगढ़ विधानसभा के

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

hpv-vaccination की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

hpv-vaccination शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति का किया आह्वान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल hpv-vaccination

mp tourism : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

mp tourism : मुख्यमंत्री द्वारा चीता पुनर्वास के लिए बाड़े का भूमि-पूजन,

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम

Chhattisgarh : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं संग देखी “द केरला स्टोरी”

Chhattisgarh : छात्राओं के साथ मुवी देखने पहुंची मंत्री रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद में रोपवे हादसा, कांग्रेस जांच टीम पहुंची घटना स्थल

Mahasamund Ropeway Accident : मां खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा महासमुंद जिले के

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़