,

Mann ki baat 2026 : सीएम विष्णु देव साय ने ‘मन की बात’ पर दी प्रतिक्रिया, कहा हर एपिसोड प्रेरणादायक

- Advertisement -
Ad imageAd image
Mann ki baat

रिपोर्ट: प्रविंस मनहर

Mann ki baat 2026 : रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर हेलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘Mann ki baat 2026 ’ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देशवासियों के लिए हर बार नई सीख और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम को वे नियमित रूप से सुनते हैं और अक्सर इसे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग स्थानों पर सुनते हैं। आज उन्होंने अपने गृह मंडल में मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर मन की बात का 130वां एपिसोड सुना।

Mann ki baat

Mann ki baat 2026 : उपयोगी और प्रेरणादायक संदेश

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार देश को नई और उपयोगी जानकारियाँ साझा करते हैं। आज के एपिसोड में प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से मिलेट यानी श्रीअन्न का उल्लेख किया और नवाचार करने वाले लोगों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के विषय न केवल किसानों और युवाओं को प्रेरित करते हैं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भी मार्गदर्शन करते हैं।

Mann ki baat

Mann ki baat 2026 : सकारात्मक सोच का संचार

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘Mann ki baat 2026 ‘ कार्यक्रम समाज के हर वर्ग को जोड़ने वाला है। इसमें देश के कोने-कोने से जुड़ी कहानियाँ, नवाचार और प्रेरणादायक प्रयास सामने आते हैं, जो आम नागरिकों को कुछ नया करने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रधानमंत्री हर बार देशवासियों तक सकारात्मक और सार्थक संदेश पहुँचाते हैं।

Mann ki baat 2026 : कार्यकर्ताओं के साथ सुना कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह भी बताया कि मन की बात को कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुनना उन्हें विशेष रूप से अच्छा लगता है, क्योंकि इससे संवाद और विचार-विमर्श का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने ‘मन की बात’ के 130वें एपिसोड में देशवासियों को कई महत्वपूर्ण विषयों पर संदेश दिया। यह एपिसोड 2026 में पहला ‘मन की बात’ कार्यक्रम था और गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) तथा राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters’ Day) की पूर्व संध्या पर प्रसारित हुआ। सबसे पहले उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिक्र करते हुए कहा कि मतदाता ही लोकतंत्र की आत्मा है और युवाओं से आग्रह किया कि जब वे 18 वर्ष के हों तो तुरंत वोटर के रूप में पंजीकरण करें, जिससे लोकतंत्र और मजबूत बने।

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस पर भी बात की और इसे देश के संविधान की शक्तियों तथा संस्थापकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का दिन हमें संविधान के मूल्यों को याद रखने और देश की एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। इसी के साथ उन्होंने देशभर में स्टार्टअप इंडिया की उपलब्धियों और भारत के उभरते स्टार्टअप इकोसिस्टम की सफलता का भी जिक्र किया, साथ ही युवाओं के लिए नए अवसरों और नवाचार को बढ़ावा देने की बात कही।

एक रोचक सांस्कृतिक पहल के रूप में, पीएम मोदी ने ‘भजन क्लबिंग’ का उल्लेख किया—एक नई गतिविधि जिसमें युवा भक्ति संगीत को नए रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं, जिससे संस्कृति और युवा दोनों जुड़े हैं।

इसके अलावा उन्होंने सामाजिक और सामूहिक प्रयासों जैसे सफाई अभियान, स्थानीय स्तर पर लोगों द्वारा चलाए गए सकारात्मक परिवर्तन और समाज में जन-भागीदारी के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भिंड में सहायक सचिव

Trump के हेलीकॉप्टर के बेहद करीब पहुंचा पैसेंजर विमान, वॉशिंगटन में मचा हड़कंप; जांच शुरू

Trump: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक हेलीकॉप्टर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. रायगढ़ में शिवा सारथी गैंग

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भिंड में सहायक सचिव

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 06 जून 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व

Bihar Crime News: मोतिहारी पुलिस का बड़ा एक्शन, 54 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: टुनटुन कुमार Bihar Crime News मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थों की