Mainpuri: व्यापारी लूट कांड का खुलासा, दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, एक फरार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mainpuri: Businessman robbery case solved, two vicious robbers arrested, one absconding

Report- Kamlesh Kumar

Mainpuri: मैनपुरी जनपद के कस्बा घिरोर में व्यापारी से हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूट में शामिल दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल फोन, नगदी और अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं, जबकि घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है।

बताया गया कि बीते 17 दिसंबर को थाना घिरोर क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया था और मौके से फरार हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। इसके बाद विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और घटनास्थल के समय सक्रिय मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। इसी क्रम में रेलवे क्रॉसिंग कोसमा के पास से दो संदिग्धों को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे फरार होने की फिराक में थे।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपियों के कब्जे से वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन, लूट की गई 7,230 रुपये की नगदी, एक तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अंकित कुशवाहा पुत्र रामजीत, निवासी मकान नंबर 482 काशीराम कॉलोनी, कस्बा व थाना शिकोहाबाद, जनपद फिरोजाबाद और वसीम खान उर्फ बाबू पुत्र नन्ने खां, निवासी जेवरा रोड, कस्बा व थाना मक्खनपुर, जनपद फिरोजाबाद बताया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके चलते उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से इस लूट की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने यह भी बताया कि इस वारदात में उनका एक अन्य साथी भी शामिल था, जो फिलहाल फरार है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और बाद में उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Raipur : खरोरा का सनसनीखेज मामला, पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या

Raipur : रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय किशोर

Chhattisgarh : नादिया में होली महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कबीर मठ को दी लाखों की सौगात

रिपोर्टर : अभिलाष देवांगन Chhattisgarh : राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड के

RAIPUR NEWS : कांग्रेस पार्टी की पूर्व उम्मीदवार दीप्ति दुबे ने भाजपा पर किए वादाखिलाफी के आरोप

रिपोर्टर:प्रविंस मनहर RAIPUR NEWS : नगर निगम महापौर चुनाव में कांग्रेस की

Madhya Pradesh : प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार 'आत्मनिर्भर

Chhattisgarh : रायगढ़ में घरघोड़ा–कुडुमकेला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो चालक जिंदा जलकर मौत

Chhattisgarh : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा और कुडुमकेला के बीच कुरकुट नाला

Supaul : राजेंद्र प्रसाद यादव की हैट्रिक, लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुने गए जदयू जिलाध्यक्ष

रिपोर्ट: अजीत ठाकुर Supaul : जिला मुख्यालय स्थित शहनाई रिजॉर्ट में रविवार

Pakhanzur Police : पखांजूर पुलिस ने होली के मौके पर कड़ा एक्शन लिया

Pakhanzur Pohttps://en.wikipedia.org/wiki/Chhattisgarhlice : शराब पीकर वाहन चलाने वाले 7 चालकों पर भारी

Andhra Pradesh: पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 21 मजदूरों की मौत, कई घायल

Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले से एक दिल दहला देने

Pilibhit पूरनपुर सब्जी मंडी में भारी बवाल: AIMIM जिलाध्यक्ष के साथ सरेआम मारपीट, वीडियो वायरल

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit पीलीभीत जिले के पूरनपुर कस्बा स्थित सब्जी मंडी

RAIPUR : नागपुर दौरे से लौटे डिप्टी सीएम के कई अहम ऐलान

RAIPUR : NH-30 के अधूरे हिस्से को मिली फोर लेन की हरी

Lucknow : संवेदना और सुशासन का संगम: बच्चों के ‘अभिभावक’ बने मुख्यमंत्री योगी

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहचान

Naxal Surrender: महासमुंद में 15 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Naxal Surrender: महासमुंद जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां 15

Illegal Arms Arrest: रायपुर में पिस्टल लेकर धमकाने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Illegal Arms Arrest: राजधानी रायपुर में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ

Vrindavan Spiritual Event: वृंदावन–मथुरा में जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी जी का भव्य स्वागत

Vrindavan Spiritual Event: वृंदावन और मथुरा में जगद्गुरु पूज्य स्वामी चक्रपाणि नंद

Raipur Car Accident: रायपुर में तेज रफ्तार कार बिजली खंभे से टकराई

Raipur Car Accident: राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को