,

खत्म हुआ इंतज़ार! 56 दिनों बाद ओटीटी पर आ रही है ‘महावतार नरसिम्हा’

खत्म हुआ इंतज़ार! 56 दिनों बाद ओटीटी पर आ रही है ‘महावतार नरसिम्हा’

BY: MOHIT JAIN

होम्बले फिल्म्स की एनिमेटेड ब्लॉकबस्टर ‘महावतार नरसिम्हा’ ने सिनेमाघरों में 56 दिनों तक धमाल मचाने के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे दी है। अगर आप इसे बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए थे, तो अब आपके पास अपने घर में बैठकर इसका आनंद लेने का मौका है।

कब और कहां देख सकते हैं ‘महावतार नरसिम्हा’

निर्देशक अश्विन कुमार की इस पौराणिक एनिमेटेड फिल्म का दर्शक लंबे समय से ओटीटी रिलीज का इंतज़ार कर रहे थे। नेटफ्लिक्स इंडिया ने गुरुवार को अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर इस फिल्म के ओटीटी प्रीमियर की घोषणा की।
फिल्म आज 19 सितंबर 2025 को दोपहर 12:30 बजे नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी। कंपनी ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “इस शेर की दहाड़ से कोई भी साम्राज्य हिल सकता है – ‘महावतार नरसिम्हा’ 19 सितंबर को आ रहा है।”

https://twitter.com/NetflixIndia/status/1968661320363819240

फिल्म की कहानी और खासियत

‘महावतार नरसिम्हा’ भगवान विष्णु के दस अवतारों पर आधारित सात भागों वाले महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली कड़ी है। इस फिल्म में भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार और भक्त प्रह्लाद की गाथा दिखाई गई है।
कम उम्मीदों के साथ रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। यह न सिर्फ एक एनिमेटेड फिल्म है, बल्कि भारतीय पौराणिक कथाओं को आधुनिक विजुअल्स और तकनीक के साथ पेश करने वाला एक बेहतरीन प्रयास भी है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘महावतार नरसिम्हा’ का जलवा

रिलीज़ के बाद इस फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। शानदार विजुअल्स, दमदार कहानी और भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित होने के कारण यह सभी आयु वर्ग के दर्शकों को खूब पसंद आई।

आने वाली फिल्में और सिनेमैटिक यूनिवर्स

होम्बले फिल्म्स ने इस फिल्म को ‘महावतार’ सीरीज़ की शुरुआत बताया है। आने वाले वर्षों में इस फ्रेंचाइज़ी के तहत कई और फिल्में रिलीज होंगी:

  • महावतार परशुराम (2027)
  • महावतार रघुनंदन (2029)
  • महावतार धौकदेश (2031)
  • महावतार गोकुलानंद (2033)
  • महावतार कल्कि (2035–2037)

इन फिल्मों के ज़रिए भारतीय पौराणिक कथाओं का एक पूरा ‘सिनेमैटिक यूनिवर्स’ रचा जा रहा है।

अगर आप भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित एनिमेटेड फिल्मों के शौक़ीन हैं, तो ‘महावतार नरसिम्हा’ आपके लिए ज़रूर देखने लायक है। 19 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे से आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। यह फिल्म न सिर्फ मनोरंजन देगी, बल्कि भारतीय संस्कृति और पौराणिकता का आधुनिक रूप भी दिखाएगी।

Outsource Employees : कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा बाहर

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Outsource Employees : Bhopal, मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के कल्याण…

Chanakya Neeti: इन 4 जगहों पर कभी नहीं रुकना चाहिए, खत्म हो सकता है मान-सम्मान और तरक्की का मौका

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और कुशल…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार रैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 26 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Constitution Day 2026 : संविधान दिवस पर आमने-सामने बीजेपी-कांग्रेस

Constitution Day 2026 : बीजेपी मनाएगी संविधान गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी प्रदेशव्यापी…

Outsource Employees : कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा बाहर

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Outsource Employees : Bhopal, मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के कल्याण…

Ayodhya News : आस्था का आवेग, 15 दिन में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

Ayodhya News : कार्तिक माह में रामनगरी ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों का…

Vaibhav Suryavanshi : क्रिकेट का ‘वैभव’ अवतार, इंटरनेशनल क्रिकेट का सशक्त दावेदार, कब मिलेगी एंट्री ?

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Vaibhav Suryavanshi : नई दिल्ली, UAE के खिलाफ वैभव…

Dev Deepawali : योगी सरकार ने देव दीपावली पर परंपरा और तकनीक का संगम दिखाया

Dev Deepawali : ड्रोन शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी…

Vaibhav Sooryavanshi ने 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, युवराज सिंह से की बातचीत ने बदली बल्लेबाजी की दिशा

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 24 नवंबर…

PM Modi और जर्मन चांसलर मर्ज के बीच फोन पर बातचीत, रक्षा और तकनीक समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के…

CG: हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कूदा छात्र; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. सट्टे में नुकसान से आर्थिक तंगी में था कारोबारी, पत्नी…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 नवंबर 2026 का दिन बुधवार है। ज्योतिषीय गणना…

CM Yogi : योगी सरकार की योजना से 2 मासूमों को मिली आवाज, खिलखिला उठा बचपन

CM Yogi : योगी सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से कानपुर…