महाकुम्भ में प्रदूषण मुक्त जल की रिपोर्ट पर पक्षी वैज्ञानिकों ने भी लगाई मुहर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टर: वंदना रावत

प्रयागराज, 15 मार्च। प्रयागराज महाकुम्भ के समापन के 15 दिन बाद भी संगम और उसके आसपास के जलीय जीवन और वायु की गुणवत्ता से मिले संकेत से जीव विज्ञानी भी हैरान हैं। फरवरी के आखिरी हफ्ते तक संगम से हर साल विदा हो जाने वाले विदेशी परिंदों की मार्च 13 तक मौजूदगी ने जो संकेत दिए हैं उससे पर्यावरण विज्ञानियों ने राहत की सांस ली है। प्रयागराज के संगम तट पर दिसंबर के महीने में हर साल आने वाले विदेशी परिंदों की फरवरी तक मौजूदगी रहती है। लेकिन इस बार ये विदेशी मेहमान 13 मार्च तक अभी संगम के तट से विदा नहीं हुए हैं। पक्षी विज्ञानियों का मानना है कि यह संगम जल की शुद्धता का प्रतीक है।

विदेशी परिंदों ने भी संगम में प्रदूषण मुक्त जल और वायु की स्थिति पर लगाई मुहर
जलीय जीवन और पक्षियों के अंतर्संबंधों पर शोध कर रहे जीव वैज्ञानिक प्रो संदीप मल्होत्रा का कहना है कि लारस रीडिबंडस प्रजाति के ये विदेशी परिंदे रूस, साइबेरिया और पोलैंड जैसे ठंडे देशों से हर साल दिसम्बर के आख़िरी हफ्ते में संगम की धरती पर जमा हो जाते हैं जो फरवरी के आखिरी सप्ताह तक यहां रहते हैं। भोजन और प्रजनन के लिए सात समंदर पार से आने वाले ये विदेशी परिंदे प्रदूषण के अच्छे संसूचक माने जाते हैं। प्रदूषण मुक्त जल में पलने वाले जीवों को खाकर रहने वाले ये पक्षी प्रदूषण मुक्त हवा में ही सांस ले सकते हैं। फरवरी के आखिरी हफ्ते से 15 दिन का समय गुजर जाने पर इनकी भारी संख्या में मौजूदगी इस बात का संकेत दे रही है कि संगम के जल और वायु में दिसंबर से इनके अनुकूल स्थिति बनी हुई है। यही बात यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में भी सामने आई थी।

गंगा में रिवर डॉल्फिन की बढ़ती आबादी ने भी पक्षी विज्ञानियों की बात पर लगाई मुहर
गंगा नदी में डॉल्फिन की मौजूदगी और उनकी बढ़ती आबादी को भी गंगा नदी के जल के प्रदूषण से जोड़ कर देखा जाता है। विश्व वन्य जीव दिवस 3 मार्च, 2025 पर्यावरण मंत्रालय की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी में 6,324 डॉल्फ़िन और सिंधु नदी में तीन डॉल्फ़िन हैं। इसके पूर्व 2021 के पहले गंगा की मुख्य धारा में औसतन 3,275 डॉल्फ़िन थी। इसमें भी सबसे अधिक यूपी में पाई गई। फतेहपुर, प्रयागराज से पटना के बीच गंगा नदी में गंगेज डॉल्फिन की बढ़ती आबादी भी गंगा के जल की गुणवत्ता का स्पष्ट संकेत है। इससे भी पक्षी वैज्ञानिकों की रिपोर्ट पर मुहर लग रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp-budget : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री

mp-budget : बजट 2026-27 में लाड़ली बहनों, किसानों और ग्रामीण विकास पर

mp-budget : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री

mp-budget : बजट 2026-27 में लाड़ली बहनों, किसानों और ग्रामीण विकास पर

Govindpura bpl : जनसेवा और क्षेत्र का विकास ही सरकार की प्राथमिकता : कृष्णा गौर

Govindpura bpl : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में दी करोड़ों की

padosi-ki-jasoosi : निगरानी लाल जी ‘इंटेलिजेंस ब्यूरो’ वाले

padosi-ki-jasoosi : भैया, हमारे मोहल्ले में अगर कोई “इंटेलिजेंस ब्यूरो” की अनौपचारिक

mp workers : नए वित्त वर्ष की शुरुआत, 50 लाख श्रमिकों को सौगात

mp workers : कर्मचारी संगठन ने बोले ‘250 रूपए की बढ़ोतरी,ऊंट के

Mumbai : अनिल अंबानी पर CBI का बड़ा एक्शन: LIC को 3750 करोड़ का चूना लगाने के आरोप में FIR दर्ज

Mumbai उद्योगपति अनिल अंबानी की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई

Bhopal : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष

Bhopal : कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने 'किसान कल्याण वर्ष

Ambedkar : जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कचहरी परिसर में मचा हड़कंप

Report: Jitendra Ambedkar  उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में उस समय सनसनी

Madhyan : छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षा से जुड़ता हर बच्चा

Madhyan : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के मॉडल उच्चतर माध्यमिक

Illegal gas cylinder: रजौली में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर छापेमारी, 2 गिरफ्तार

Report by: Rishabh Kumar Illegal gas cylinder: बिहार के रजौली अनुमंडल पदाधिकारी

Sanjeevani Express Ambulance: एमसीबी जिले में 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

Sanjeevani Express Ambulance: छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को