Magh Gupt Navratri 2026: जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Magh Gupt Navratri 2026

Magh Gupt Navratri 2026: सालभर में नवरात्रि चार बार मनाई जाती है और इनमें से एक है माघ गुप्त नवरात्रि, जो मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में मनाई जाती है। इस वर्ष 19 जनवरी 2026 से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो गई है और यह 28 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की गुप्त तरीके से पूजा की जाती है। 26 जनवरी को गुप्त नवरात्रि की अष्टमी और 27 जनवरी को नवमी है, जबकि 28 जनवरी को व्रत का पारण किया जाएगा।

Magh Gupt Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

माघ गुप्त नवरात्रि 2026 में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 07:14 से 10:46 बजे तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:11 से 12:53 बजे तक है। प्रतिपदा तिथि 19 जनवरी की 01:21 AM से शुरू होकर 20 जनवरी को 02:14 AM तक रहेगी।

Magh Gupt Navratri 2026

पूजा विधि

  • रोज सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
  • नवरात्रि के पहले दिन माता की चौकी सजाएं और कलश की स्थापना करें।
  • माता को चुनरी, श्रृंगार और अन्य पूजन सामग्री अर्पित करें।
  • माता रानी के मंत्रों का जाप करें।
  • दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
  • सुबह-शाम आरती उतारें और भोग लगाएं।
  • व्रत के दौरान फलाहार लिया जा सकता है।

यह खबर भी पढ़ें: Horoscope 19-01-2026:  जानिए आज का राशिफल

Magh Gupt Navratri 2026: पूजा में शामिल देवी स्वरूप

माघ गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है, जिनमें शामिल हैं:
मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी माता, छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां धूम्रवती, बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। स्वदेश न्यूज़ इस खबर की किसी भी तथ्यात्मक सत्यता की पुष्टि नहीं करता।)”

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर

Illegal Land Encroachment: सरगुजा में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, बिहार रिजॉर्ट की जमीन की फिर हुई जांच

Illegal Land Encroachment: कमोदा स्थित बिहार रिजॉर्ट पहुंचा प्रशासनिक अमला, सरकारी जमीन