Madhya Pradesh Launchpad : लॉन्चपैड सेंटर: डीप-टेक नवाचार और स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा
Madhya Pradesh Launchpad : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 29 मार्च को इंदौर में सिंहासा आईटी पार्क में स्थापित “लॉन्चपैड: इन्क्यूबेशन एवं इनोवेशन सेंटर” का उद्घाटन करेंगे। यह केंद्र आईआईटी इंदौर और मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPSEDC) के संयुक्त प्रयास से बनाया गया है। इसका उद्देश्य डीप-टेक नवाचार को बढ़ावा देना, उभरती प्रौद्योगिकियों में स्टार्टअप्स को सहयोग देना और उद्योग व अकादमिक जगत के बीच सहयोग को सशक्त बनाना है।

Madhya Pradesh Launchpad : “संकल्प से समाधान” अभियान में जनसेवा का नया आयाम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दशहरा मैदान में आयोजित “संकल्प से समाधान” अभियान में भी भाग लेंगे। 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक चलने वाले इस अभियान में इंदौर जिले में 1,44,912 आवेदनों का निराकरण किया गया। ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक आयोजित शिविरों में 100 से अधिक सेवाओं को आमजन को उपलब्ध कराया गया, जिससे शासन पर जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।
Madhya Pradesh Launchpad : अमृत 2.0 परियोजनाओं से जल आपूर्ति होगी सुदृढ़
डॉ. यादव अमृत 2.0 योजना के तहत नर्मदा जल प्रदाय परियोजना (चौथा चरण) का भूमि-पूजन करेंगे।
पैकेज 2: वांचू पॉइंट से राऊ सर्कल तक 39 किमी लंबी पाइपलाइन और 2870 मीटर टनल निर्माण, लागत ₹448.23 करोड़।
पैकेज 3: 20 नए ओवरहेड टैंक, 1.26 लाख घरेलू कनेक्शन, लागत ₹410.50 करोड़।
पैकेज 4: 20 ओवरहेड टैंक और 46 मौजूदा टैंकों का उन्नयन, 1.21 लाख नए कनेक्शन, लागत ₹497.23 करोड़।
साथ ही, सिरपुर क्षेत्र में 20 MLD क्षमता वाले अत्याधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण भी किया जाएगा। इसके तहत उपचारित जल का उपयोग उद्यानों, हरित क्षेत्रों और अन्य कार्यों में किया जाएगा।

