,

Madhya Pradesh: छिंदवाड़ा के बाद अमरवाड़ा में खिला कमल, उपचुनाव में BJP के कमलेश शाह ने दर्ज की जीत

देश के 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के लिए 10 जुलाई को मतदान हुआ। जिसके नतीजे आज यानी 13 जुलाई को आ रहे हैं। जिन 7 राज्यों में उपचुनाव हुए उनमें मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा की विधानसभा सीट भी शामिल है। यहां से बीजेपी प्रत्याशी कमलेश शाह ने जीत दर्ज की है। बता दें कि कांग्रेस की ओर से इस सीट पर धीरन शाह मैदान में थे। 

बड़ा उलटफेर

अमरवाड़ा उपचुनाव के मुकाबले में बीजेपी प्रत्याशी कमलेश शाह ने 3,252 वोट से जीत दर्ज की है। तीन राउंड में बढ़त बनाने के बाद भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह लगातार दूसरे नंबर पर चल रहे थे। कांग्रेस के धीरन शाह लीड बनाए हुए थे। एक बार ऐसा लगने लगा था कि अमरवाड़ा में भाजपा की हार हो जाएगी, लेकिन अचानक से समीकरण बदल गए और भाजपा के कमलेश शाह 18वें राउंड में 800 वोटों से आगे निकल गए। इसके बाद 19वें राउंड में भी पकड़ बनाते हुए फाइनल 20वें राउंड में अपनी जीत दर्ज कर ली। वहीं, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी लगातार तीसरे नंबर पर रही। अंतिम राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस ने विरोध जताते हुए रिकाउंटिंग की मांग की है।

किन सीटों पर हुए थे मतदान?

मध्य प्रदेश के अलावा बिहार में रूपौली, पश्चिम बंगाल में रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला, तमिलनाडु में विक्रवंडी, मध्य प्रदेश में अमरवाड़ा, उत्तराखंड में बद्रीनाथ और मंगलौर, पंजाब में जालंधर पश्चिम और हिमाचल प्रदेश में देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ की सीटों पर उपचुनाव हुए थे। जिसके नतीजे आज ही घोषित किए जा रहे हैं।

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के