,

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध बैग मिलने से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

BY: Yoganand Shrivastva

शनिवार सुबह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक लावारिस बैग मिलने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही यह जानकारी मिली, तुरंत दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन के उस हिस्से को खाली करवा दिया गया और बैग की जांच की गई।

दमकल विभाग को यह सूचना सुबह 7:55 बजे प्राप्त हुई थी। शुरुआती जांच के दौरान बैग से कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि बैग वहां किसने और क्यों छोड़ा।

हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के चलते राजधानी दिल्ली में हाई अलर्ट जारी है। इसी वजह से किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

इस घटना ने एक बार फिर यह दिखाया है कि सुरक्षा एजेंसियां किस तरह सक्रिय हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहती हैं।

छत्तीसगढ़ की 25 बड़ी खबरें 3 May 2025: हर अपडेट आपके लिए..यह भी पढ़े

Horoscope : इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा…

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…