Lucknow : बेघर महिला को मिला न्याय का भरोसा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Lucknow

Report: Vandna Rawat

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनी पीड़ा, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Lucknow योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आर्थिक तंगी और पारिवारिक उत्पीड़न से जूझ रही एक महिला को मुख्यमंत्री से न्याय का भरोसा मिला। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

पति और ससुराल से बेदखल महिला की गुहार

Lucknow जनता दर्शन में लखनऊ निवासी सीमा अपनी दो मासूम बेटियों के साथ पहुंचीं। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि ससुर के निधन के बाद पति और ससुराल पक्ष ने उन्हें घर से निकाल दिया। रहने की जगह न होने के कारण वह बच्चों के साथ भटकने को मजबूर हैं। सीमा ने मुख्यमंत्री से ससुराल में वापस रहने की व्यवस्था कराने और बच्चों के पालन-पोषण के लिए सहायता की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने पुलिस आयुक्त को तत्काल उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

दो साल की अनन्या और मुख्यमंत्री का स्नेहपूर्ण संवाद

Lucknow कार्यक्रम के दौरान सीमा के साथ आई दो वर्षीय अनन्या से मुख्यमंत्री का संवाद सभी के लिए भावुक क्षण बन गया। मुख्यमंत्री ने बच्ची को चॉकलेट दी और प्यार से बात की। मासूम अनन्या ने भी भोलेपन में चॉकलेट मुख्यमंत्री की ओर बढ़ा दी। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भाव-विभोर हो गए और माहौल मानवीय संवेदनाओं से भर उठा।

अन्य फरियादों पर भी त्वरित निर्देश

जनता दर्शन में पुलिस, बिजली विभाग और आर्थिक सहायता से जुड़े कई प्रकरण सामने आए। मुख्यमंत्री ने सभी आवेदन स्वीकार कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र समाधान किया जाए। इलाज के लिए सहायता मांगने वालों से अस्पताल का अनुमान (एस्टिमेट) मंगाने को कहा गया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार हर सुख-दुख में प्रदेशवासियों के साथ खड़ी है और प्रत्येक जायज समस्या का समाधान किया जाएगा।

Read this: Jabalpur : बरेला सड़क हादसा: इलाज के दौरान तीन और मजदूरों की मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना