,

Lucknow: योगी सरकार का नया कदम: विश्वविद्यालय और कॉलेज देंगे “धार” जीरो पावर्टी अभियान को

- Advertisement -
Ad imageAd image
Lucknow

Report: Vandna Rawat

विश्वविद्यालय और कॉलेज करेंगे ग्राम पंचायतों को गोद

Lucknow उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश को गरीबी मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल कर रही है। इसके तहत विश्वविद्यालय और कॉलेजों को जीरो पावर्टी अभियान से जोड़ा जाएगा। संस्थान अपने नजदीकी 10 से 15 ग्राम पंचायतों को गोद लेकर वहां के चिन्हित निर्धन परिवारों के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेंगे। शुरुआत पायलेट प्रोजेक्ट के तहत राजधानी लखनऊ से की जाएगी और सफल परिणाम मिलने पर इसे पूरे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

छात्रों की सक्रिय भागीदारी और निगरानी

Lucknow अभियान को प्रभावी बनाने के लिए एनएसएस, एनसीसी और एमएसडब्ल्यू के छात्र गांवों में जाकर परिवारों की आवश्यकताओं का आकलन करेंगे और उन्हें आजीविका, कौशल विकास, रोजगार और सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों में जोड़ा जाएगा। प्रत्येक संस्थान में नोडल शिक्षक तैनात किए जाएंगे, जो अभियान की निगरानी करेंगे और ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यों का मार्गदर्शन करेंगे।

जिलाधिकारी स्तर पर समन्वय और समीक्षा

Lucknow कौशल प्रशिक्षण, रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए माइक्रो-प्लानिंग की जाएगी। युवाओं को स्किलिंग, अप्रेंटिसशिप और प्लेसमेंट लिंक से जोड़ा जाएगा और पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का 100 प्रतिशत लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी स्तर पर एमओयू और त्रैमासिक समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि अभियान की प्रगति का मूल्यांकन किया जा सके और आवश्यक सुधार किए जा सकें।

Read this: Agra : अखिल भारत हिन्दू महासभा जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने ताजमहल पर भगवा ध्वज फहराने का किया ऐलान

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का