फिल्म ‘धुरंधर’ पर कानूनी विवाद की आहट, शहीद चौधरी असलम की पत्नी ने दी कोर्ट जाने की चेतावनी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ अब कानूनी विवादों में घिरती नजर आ रही है। फिल्म में संजय दत्त द्वारा निभाए गए शहीद चौधरी असलम के किरदार को लेकर उनकी पत्नी नोरीन ने आपत्ति जताई है और जरूरत पड़ने पर अदालत का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी है।

फिल्म ‘धुरंधर’ पाकिस्तान में आतंक के खिलाफ हुई कार्रवाइयों और कराची के ल्यारी इलाके में गैंगस्टर्स के खिलाफ चलाए गए अभियानों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें कई किरदार वास्तविक लोगों से प्रेरित बताए जा रहे हैं, जिनमें कराची के चर्चित पुलिस अधिकारी चौधरी असलम भी शामिल हैं। उनका किरदार फिल्म में संजय दत्त ने निभाया है।

नोरीन ने एक पाकिस्तानी पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कहा कि उनके पति संजय दत्त के बड़े प्रशंसक थे और उन्हें भरोसा था कि वह उनके व्यक्तित्व के साथ न्याय करेंगे। लेकिन ट्रेलर में असलम के किरदार के लिए इस्तेमाल किए गए कुछ संवादों पर उन्हें गंभीर आपत्ति है। उन्होंने कहा कि एक सीन में असलम को शैतान या जिन्न का बच्चा कहे जाने जैसी भाषा का प्रयोग किया गया है, जो न सिर्फ उनके पति बल्कि उनकी मां के सम्मान के भी खिलाफ है।

नोरीन का कहना है कि अगर फिल्म में उनके पति को गलत ढंग से दिखाया गया या उनके खिलाफ किसी तरह का दुष्प्रचार किया गया, तो वह कानूनी कार्रवाई जरूर करेंगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय फिल्मों में बार-बार पाकिस्तान को गलत तरीके से पेश किया जाता है, जो उन्हें बेहद आपत्तिजनक लगता है।

कौन थे चौधरी असलम
चौधरी असलम का जन्म वर्ष 1963 में हुआ था। उन्होंने 1980 के दशक में सिंध पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक के पद से सेवा शुरू की थी। बाद में उन्हें कराची के ल्यारी इलाके में सक्रिय गैंग्स के खिलाफ सरकार की विशेष टास्क फोर्स का नेतृत्व सौंपा गया। उन्होंने कई बड़े अपराधियों के सफाए में अहम भूमिका निभाई थी। वर्ष 2011 में वह तालिबान के एक हमले में बाल-बाल बचे थे, लेकिन 2014 में पाकिस्तानी तालिबान संगठन ने उनकी हत्या कर दी थी।

फिल्म की स्टार कास्ट और कमाई
फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस की भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनके साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और बताया जा रहा है कि इसने अपने पहले सप्ताहांत में करीब 99 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

फिलहाल चौधरी असलम की पत्नी की चेतावनी के बाद फिल्म को लेकर विवाद गहराता दिखाई दे रहा है और अब सबकी नजरें आगे होने वाली कानूनी कार्रवाई पर टिकी हैं।

Illegal Parking Action: नागरिक अस्पताल के बाहर अवैध पार्किंग पर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया

Illegal Parking Action: अस्पताल के बाहर अवैध अतिक्रमण हटाया, दर्जनों वाहनों के

CPR Rescue: भोपाल पुलिस बनी ‘देवदूत’ युवक को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जवानों ने CPR देकर बचाई जान

CPR Rescue: पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अचानक बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप CPR

Keshav Negi: केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई, उत्तराखंड में रोष, राजनीतिक हलचल

Keshav Negi: दिल्ली होटल आग मामले में केशव नेगी पर कार्रवाई से

Kanchi Dham Mela: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा और विशेष व्यवस्थाएं

Kanchi Dham Mela: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा की व्यवस्था

Delhi INDIA Block Meeting Strategy: केंद्र के खिलाफ ‘INDIA’ गठबंधन ने कसी कमर, AAP और DMK ने बनाई दूरी

Delhi INDIA Block Meeting Strategy कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में जुटा विपक्ष: 22 दलों

Elephant Attack: हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत, क्षेत्र में दहशत

Elephant Attack: सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा Elephant Attack: