पाकिस्तान के सिंध में लश्कर कमांडर सैफुल्लाह ढेर, भारत में कई आतंकी हमलों से जुड़ा था नाम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: भारत को निशाना बनाने वाले एक और दुश्मन का अंत हो गया है। लश्कर-ए-तैयबा का कुख्यात आतंकवादी सैफुल्लाह पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मारा गया। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, उसे सिंध के बदीन जिले के माटली तालुका में मार गिराया गया है।

कौन था सैफुल्लाह?

सैफुल्लाह कई छद्म नामों से सक्रिय था—जैसे विनोद कुमार, मोहम्मद सलीम, खालीद, वाजिद और सलीम भाई। नेपाल में लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क को संचालित करने वाला यह आतंकी भारत में आतंक फैलाने के लिए आतंकवादियों की भर्ती, प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता जुटाने का काम करता था। उसने नेपाल की नागरिक नगमा बानो से शादी की थी और उसी देश को अपना अड्डा बना लिया था।

आतंक की परछाई: भारत में हमलों से था जुड़ाव

सैफुल्लाह भारत में कई बड़े आतंकी हमलों में संलिप्त रहा है। इनमें रामपुर के सीआरपीएफ कैंप पर हमला, नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय पर हमला, और बेंगलुरु के आईआईएससी परिसर में बम धमाका शामिल हैं। ये घटनाएं लश्कर की भारत विरोधी साजिशों की एक झलक थीं, जिनके पीछे सैफुल्लाह जैसे आतंकियों का ही हाथ रहा।

घुसपैठ का मास्टरमाइंड

यह आतंकी भारत में आतंकियों की घुसपैठ के लिए नेपाल के रास्ते को सुरक्षित गलियारे की तरह इस्तेमाल करता था। वह लश्कर और जमात-उद-दावा जैसे आतंकी संगठनों के लिए कैडर तैयार करने और फंड इकट्ठा करने की जिम्मेदारी भी निभाता था।

- Advertisement -
Ad imageAd image

ATM Cutting Gang Arrest: तेलंगाना में वारदात के बाद ग्वालियर में दबोचे गए 3 शातिर बदमाश

ATM Cutting Gang Arrest: ग्वालियर पुलिस ने तेलंगाना में एटीएम काटकर फरार

Stocks to Buy Today: Finolex Cables और Adani Gas समेत इन शेयरों में तेजी के संकेत

Stocks to Buy Today: साल 2026 के पहले कारोबारी सत्र में घरेलू

HR Top 10 News Today: जानें आज की मुख्य खबरें (02-01-2026)

HR Top 10 News Today: 1. हरियाणा में कड़ाके की ठंड का

CG Top 10 News Today: धान तस्करी से लेकर भोरमदेव कॉरिडोर तक (02-01-2026)

CG Top 10 News Today: 1. अंतरराज्यीय धान तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

MP Top 10 News Today: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें (02-01-2026)

MP Top 10 News Today: 1. भोपाल दौरे पर संघ प्रमुख मोहन

Daily Horoscope 2026: मेष से मीन तक, जानिए आज का दैनिक राशिफल (02-01-2025)

Daily Horoscope 2026: मेष राशि आज का राशिफल आज साल का दूसरा

Sandipani Vidyalaya: सीएम डॉ. यादव खाचरौद में 74.35 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की देंगे सौगात

Sandipani Vidyalaya: सांदीपनि विद्यालय का होगा लोकार्पण Sandipani Vidyalaya: मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. यादव की नये साल में छोटे दुकानदारों को सौगात

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दिशा निर्देशों के अनुसार

CM Mohan Yadav: माँ नर्मदा की कृपा से प्रदेश लगातार हो रहा है समृद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री ने खंडवा में राजराजेश्वरी मंदिर में की पूजा

Kasganj: रैन बसेरा बना रसोईघर! गरीबों के आशियाने से उठा धुआं

Report- Wasim Qureshi Kasganj: रैन बसेरा बना रसोईघर! गरीबों के आशियाने से

Unnao: 48 घंटे में हत्याकांड का खुलासा

Report- Anmol Kumar Unnao: जिले में पुलिस ने महज 48 घंटे के