,

लखीमपुर : अवैध बालू खनन रोकने गए खनन इंस्पेक्टर और गनर पर हमला

Lakhimpur: Mining inspector and gunner attacked while trying to stop illegal sand mining

REPORT- VIKAS GUPTA

लखीमपुर खीरी के थाना सिंगाही क्षेत्र में मंगलवार देर रात अवैध बालू खनन रोकने गई टीम पर खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। यह गंभीर घटना रात करीब 11 बजे मोतीपुर गांव के पास हुई, जब खनन इंस्पेक्टर आशीष सिंह अपनी टीम के साथ अवैध बालू से भरी ट्रॉलियों को पकड़ने पहुंचे थे।

जांच के दौरान अचानक खनन माफियाओं ने टीम को घेर लिया। आरोप है कि उन्होंने इंस्पेक्टर आशीष सिंह के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब आरोपियों ने उनके गनर की राइफल छीनने की कोशिश भी की। हालांकि गनर ने किसी तरह खुद को बचाते हुए हथियार को उनके कब्जे से छुड़ा लिया।

हमले की सूचना पाकर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पूरे मामले को अवैध खनन से जुड़ी बड़ी चुनौती और स्थानीय स्तर पर सक्रिय माफियाओं की हिम्मत के रूप में देखा जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, “हमलावरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। सरकारी कार्य में बाधा और हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।”

घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है और खनन विभाग की टीमों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…