Ladli Behna Yojana की सितंबर महीने की 40वीं किस्त का इंतजार कर रही मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से योजना की 40वीं किस्त का अंतरण करेंगे। इस दौरान प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 10 हजार 150 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में कुल 1,835 करोड़ 09 लाख 22 हजार 450 रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
Ladli Behna Yojana के तहत सितंबर की किस्त जारी होने के साथ ही योजना की शुरुआत से अब तक महिलाओं को नियमित मासिक आर्थिक सहायता के रूप में अंतरित राशि 65,395.99 करोड़ रुपये हो जाएगी।
Ladli Behna Yojana: 1,000 रुपये से शुरू हुई थी सहायता, अब मिल रहे 1,500 रुपये
Ladli Behna Yojana की शुरुआत जून 2023 में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गई थी। शुरुआत में पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती थी। इसके बाद अक्टूबर 2023 में सहायता राशि में 250 रुपये की बढ़ोतरी की गई और यह राशि 1,250 रुपये प्रतिमाह हो गई।
Ladli Behna Yojana में नवंबर 2025 से एक बार फिर 250 रुपये की वृद्धि की गई। इसके बाद पात्र महिला हितग्राहियों को वर्तमान में 1,500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जा रही है। योजना के प्रावधानों के तहत ऐसी पात्र महिलाओं को भी लाभ दिया जा रहा है, जिन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से हर महीने 900 रुपये प्राप्त होते हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें अंतर की राशि उपलब्ध कराई जाती है।
Ladli Behna Yojana के अंतर्गत जून 2023 से अगस्त 2026 तक कुल 39 नियमित मासिक किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। अब सितंबर 2026 में 40वीं नियमित किस्त का अंतरण किया जाएगा। इसके अलावा रक्षाबंधन के अवसर पर अगस्त 2023, अगस्त 2024, अगस्त 2025 और अगस्त 2026 में लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की विशेष आर्थिक सहायता भी दी गई है।
Ladli Behna Yojana: अब तक 65 हजार करोड़ से ज्यादा का अंतरण
Ladli Behna Yojana के माध्यम से जून 2023 से अगस्त 2026 तक महिलाओं के बैंक खातों में 63,560.90 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की जा चुकी है। सितंबर की 40वीं किस्त के बाद योजना के तहत नियमित मासिक सहायता के रूप में कुल अंतरण राशि 65,395.99 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी।
Ladli Behna Yojana के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में सितंबर 2026 तक करीब 11,300 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए योजना के तहत 23,882.81 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 सितंबर को आगर मालवा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केवल लाड़ली बहना योजना की किस्त का अंतरण ही नहीं करेंगे, बल्कि विभिन्न विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। मुख्यमंत्री 225.95 करोड़ रुपये की लागत वाले 33 कार्यों का भूमि-पूजन तथा 28.14 करोड़ रुपये की लागत वाले 17 कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे।
इस कार्यक्रम को आगर मालवा जिले के विकास और महिला हितग्राहियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 13 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम के बाद प्रदेश की लाखों महिलाओं के खातों में सितंबर महीने की आर्थिक सहायता पहुंच जाएगी।
Read more : Chhindwara CC Road Quality: नई सड़क तोड़कर बनाई सीसी सड़क कुछ ही समय में बदहाल, जगह-जगह दरारें और बड़ा गड्ढा


