ऑस्कर 2025 में शामिल हुई लापता लेडीज, आमिर खान की पत्नी किरण राव का सपना होगा पूरा?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Laapataa ladies

ऑस्कर 2025 के भारत की आधिकारिक एंट्री का ऐलान कर दिया गया है। 97वें अकादमी पुरस्कारों में किरण राव के डायरेक्शन में बनी ‘लापता लेडीज’ भारत का प्रतिविधित्व करेगी। सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म श्रेणी के लिए इसे नॉमिनेट किया गया है। द फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्यों ने अकादमी पुरस्कारों में भारत की आधिकारिक एंट्री का ऐलान किया है। आमिर खान प्रोडक्शन्स में बनी इस फिल्म में प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और नितांशी गोयल लीड कलाकार थे। रवि किशन और छाया कदम ने इस फिल्म में अहम किरदार निभाए हैं।

29 फिल्मों को छोड़ा पीछे

पितृसत्ता पर हल्के-फुल्के व्यंग्य वाली हिंदी फिल्म ‘लापता लेडीज’ को 29 फिल्मों की सूची में से चुना गया, जिसमें बॉलीवुड की हिट ‘एनिमल’, मलयालम राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ‘आट्टम’ और कान्स विजेता ‘ऑल वी इमेजिन इज लाइट’ शामिल हैं। असमिया निर्देशक जाह्नु बरुआ की अध्यक्षता वाली 13 सदस्यीय चयन समिति ने सर्वसम्मति से आमिर खान और किरण राव द्वारा निर्मित ‘लापता लेडीज’ को अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म श्रेणी में शामिल करने का फैसला किया। तमिल फिल्म ‘महाराजा’, तेलुगु फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ और ‘हनु-मान’ को भी इस फिल्म ने पीछे छोड़ दिया है। बता दें, 29 फिल्मों की सूची में ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ और ‘अनुच्छेद 370’ भी शामिल थीं।  

कहां देख सकते हैं ये फिल्म

बता दें, 1 मार्च को फिल्म ‘लापता लेडीज’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत धीमी रही। हालांकि, सकारात्मक वर्ड-ऑफ-माउथ और अच्छी समीक्षाओं के साथ यह बॉक्स ऑफिस पर गति पकड़ने में कामयाब रही। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने सिर्फ 75 लाख रुपये के साथ शुरुआत की। ओपनिंग वीकेंड तक फिल्म 4 करोड़ कमाने में कामयाब रही। सिनेमाघरों में रिलीज के 50 दिनों के बाद ‘लापता लेडीज’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 17.31 करोड़ रुपये रहा। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। 

बीते साल पहुंची थी ये फिल्म

बता दें, बीते साल मलयालम सुपरहिट ‘2018: एवरीवन इज ए हीरो’ ऑस्कर में भारत की आधिकारिक एंट्री बनकर पहुंची थी। फिलहाल इस फिल्म को कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी थी। 

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime