कुशीनगर: गड़हिया मस्जिद मामले में हाईकोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई पर लगाई रोक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

कुशीनगर : जिले के तमकुहीराज तहसील अंतर्गत गड़हिया मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मस्जिद पर प्रस्तावित बुलडोजर कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी है।

अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जब तक इस मामले का निस्तारण निचली अदालत में नहीं हो जाता, तब तक प्रशासन किसी भी तरह की तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं करेगा। कोर्ट ने यह आदेश मामले की गंभीरता और कानूनी प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए दिया है।

इस मसले में ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा कर मस्जिद और ईदगाह बनाए जाने का आरोप है। प्रशासन ने इसी आधार पर गड़हिया मस्जिद को खाली कराने और निर्माण हटाने के लिए कार्रवाई शुरू की थी।

गौरतलब है कि तहसील प्रशासन ने गड़हिया मस्जिद के खिलाफ बेदखली का आदेश पारित किया था, जिसे मस्जिद पक्ष ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। कोर्ट के आदेश से अब इस मामले में प्रशासन को फिलहाल इंतजार करना होगा, जब तक निचली अदालत कोई अंतिम फैसला नहीं ले लेती।

यह मामला अब पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के अधीन है और अगली कार्रवाई कोर्ट के निर्णय पर निर्भर करेगी।

Bageshwar Dham : सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें: मुख्यमंत्री

Bageshwar Dham : मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम में सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन

Dumka: मयूराक्षी के तट पर ‘राजकीय जनजातीय हिजला मेला 2026’ का आगाज, पारंपरिक धुनों से गुंजायमान हुआ परिसर

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति का संगम 'हिजला

Firozabad फिरोजाबाद का मान: प्रयांशी राजपूत का CBSE अंडर-17 नेशनल महिला क्रिकेट टीम में चयन

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद के आईवी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा

Bhopal भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन

Bhopal पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर

KhatuShyamJi : फाल्गुनी मेला 2026 के लिए भव्य सजावट, तैयारियों में जुटे 120 बंगाली कारीगर

रिपोर्ट- सुमन KhatuShyamJi : विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी खाटू श्याम मंदिर में

Nawada: शादी वाले घर में ‘गेहुंअन’ निकलने से मची खलबली, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07, बभनटोली

Haridwar Kumbh2027 : शहरी विकास सचिव नीतीश झा ने CCTV कंट्रोल रूम और हर की पौड़ी का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: धर्मराज Haridwar Kumbh2027 : हरिद्वार, अगले वर्ष प्रस्तावित 2027 महाकुंभ को