Koriya News: कृषि महाविद्यालय के डीन पर सरकारी वाहन के दुरुपयोग का आरोप, एक साल में 48 हजार किलोमीटर चला दी गाड़ी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Koriya News

Reporter: Chandkant Pargir, Edit By: Mohit Jain

Koriya News: जिले के इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय, जिसे अब डॉ. रामचंद्र सिंह कृषि महाविद्यालय के नाम से जाना जाता है, वहां पदस्थ डीन पर सरकारी वाहन के दुरुपयोग का गंभीर मामला सामने आया है। सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त जानकारी में खुलासा हुआ है कि डीन ने मात्र एक वर्ष में सरकारी वाहन टाटा सूमो गोल्ड से लगभग 48 हजार किलोमीटर की यात्रा की है।

Koriya News: आरटीआई से हुआ खुलासा

आरटीआई दस्तावेजों के अनुसार, डीन साहब द्वारा की गई यात्राएं सिर्फ कार्यदिवसों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि सरकारी छुट्टियों के दिनों में भी लगभग रोजाना वाहन उपयोग दर्ज है। वाहन की लॉगबुक में डीन कक्ष से निकलने और वापस आने की नियमित प्रविष्टियां मौजूद हैं, जो सरकारी वाहन के लगातार इस्तेमाल की ओर इशारा करती हैं।

डीन ने किया इनकार

जानकारी लेने के लिए पांच बार प्रयास करने के बाद जब डीन से प्रत्यक्ष मुलाकात हुई, तो उन्होंने आरटीआई में सामने आए तथ्यों को सिरे से खारिज कर दिया। डीन का कहना है कि वे प्रतिदिन महाविद्यालय आते हैं और नियमित रूप से अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं।

अब उठ रहे हैं सवाल

इस पूरे मामले के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। क्या महाविद्यालय की आधिकारिक आरटीआई जानकारी गलत है, या फिर सरकारी वाहन के उपयोग को लेकर सच्चाई छिपाई जा रही है। मामला सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग से जुड़ा होने के कारण अब प्रशासनिक जांच की मांग तेज हो गई है।

यह खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh: एमसीबी में भालुओं का आतंक, रिहायसी इलाकों में लगातार विचरण से दहशत

जांच की मांग
स्थानीय लोगों और कर्मचारियों का कहना है कि यदि आरोप सही हैं, तो जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजस्थान की गर्म हवाओं

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ 2027 में होगी रिलीज, पहला लुक आया सामने

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने

Pawan Khera को बड़ा झटका, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज

Pawan Khera को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने

Korea Forest Smuggling: कोरिया में अवैध साल लकड़ी तस्करी पर कार्रवाई, मारुति वैन से चिरान बरामद

Korea Forest Smuggling: कोरिया से रिपोर्टर चन्द्रकांत पारगीर के अनुसार, Korea Forest

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. SI पर रेप और

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजस्थान की गर्म हवाओं

Heat Wave Alert : छत्तीसगढ़ में बढ़ी भीषण गर्मी, तापमान 43°C पार, लू का अलर्ट जारी

Heat Wave Alert : रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ में तेज गर्म हवाओं

Bhopal खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खिवनी वन्य-प्राणी अभयारण्य