Kharge Modi Controversy : तमिलनाडु चुनाव के लिए एक प्रेस कांफ्रेंस में बोले खड़गे ,क्या थी खड़गे की मंशा, बीजेपी ने की निंदा
Kharge Modi Controversy : चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कह दिया… खड्गे ने कहा, मोदी आतंकवादी हैं और उनकी पार्टी बराबरी के सिद्धांत में विश्वास नहीं करती है. उनके इस बयान के बाद सियासत तेज हो गई | केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मल्लिकार्जुन खडगे के बयान की तीखी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि, “हमें शर्म आती है कि कांग्रेस पार्टी इतनी निचले स्तर पर गिर गई है. एक लोकतांत्रिक रूप से चुने हुए प्रधानमंत्री, जिन्हें जनता ने चुना है वे उन्हें आतंकवादी कह रहे हैं. मैं खड़गे के इस बयान की कड़ी निंदा करता हूं. मैं भारत की जनता के इस अपमान के लिए माफी की मांग करता हूं. उन्होंने न केवल प्रधानमंत्री का अपमान किया है, बल्कि 142 करोड़ भारतीयों और तमिलों का भी अपमान किया है.
Kharge Modi Controversy : तमिलनाडु की जनता राहुल गांधी, खड़गे और स्टालिन को कभी माफ नहीं करेगी.” उधर मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव ने भी कांग्रेस और खड्गे के बयान की आलोचना की है,,. बढ़ती सियासत के बीच मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मामले में सफाई दी… उन्होंने कहा कि, ‘मैंने आतंकवादी नहीं कहा, मैंने कहा कि वे आतंकित कर रहे हैं…दरअसल ये पूरा मामला तमिलनाडु चुनाव के पहले एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सामने आया जहाँ खड़गे ने BJP-AIADMK के बीच हुए गठबंधन पर सवाल उठाते हुए मोदी को आतंकवादी कह दिया | अब भले ही खड्गे ने सफाई दे दी हो लेकिन मामले को गरमा जरूर दिया है |
read more : Bhopal जल संरक्षण में सभी की सहभागिता हो, सबको जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

