by: digital desk
KhabarZaraHatke : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा सा तोता समुद्र के अंदर खास तौर पर बनाई गई सबमरीन में घूमता नजर आ रहा है। इस पक्षी का नाम Bebe है, जो एक व्हाइट-विंग्ड पैराकीट है।
KhabarZaraHatke : 15 मिनट का अनोखा अंडरवॉटर सफर
Bebe को उसके मालिक Steven Lawyer ने एक खास, छोटे आकार की सबमरीन में बैठाकर पानी के अंदर भेजा। यह सबमरीन इस तरह डिजाइन की गई थी कि उसमें लगातार ऑक्सीजन मिलती रहे। करीब 15 मिनट तक यह तोता लगभग 3 फीट गहराई में रंग-बिरंगे कोरल और मछलियों के बीच घूमता रहा।

वीडियो में तोता Bebe शांत और जिज्ञासु नजर आ रहा है, जिससे लग रहा है कि वह इस अनुभव को एंजॉय कर रहा था।
KhabarZaraHatke : मालिक का दावा, सब सुरक्षित और असली
वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने इसे AI जनरेटेड बताया, लेकिन Steven ने इसे पूरी तरह असली बताया। उन्होंने सबमरीन दिखाते हुए कहा कि यह “Bebesphere” नाम का डिवाइस है, जिसे उन्होंने खुद बनाया है और पहले अच्छी तरह टेस्ट किया गया था।
इस डिवाइस में एयर सिलेंडर, ऑक्सीजन कंट्रोल सिस्टम, आउटफ्लो वाल्व और बैलेंस के लिए वजन लगाया गया था, ताकि अंदर का वातावरण सुरक्षित रहे।

KhabarZaraHatke : सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर लाखों लोग देख चुके हैं और इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। कई यूजर्स ने मजाक में कहा कि “उसके दोस्त इस कहानी पर यकीन नहीं करेंगे”, तो कुछ ने इसे “जिंदगी का मजा लेने वाला पल” बताया।
हालांकि, कुछ लोगों ने इस पर चिंता भी जताई। पशु अधिकार संगठन PETA ने इसे गैर-जिम्मेदाराना बताया और कहा कि पक्षी को ऐसे जोखिम में डालना गलत है।

KhabarZaraHatke : Bebe का एडवेंचर भरा जीवन
Bebe के अन्य वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें वह अपने मालिक के साथ बाइक राइड करता, हेलमेट पर बैठता और अलग-अलग गतिविधियों में हिस्सा लेता दिखता है। मालिक का कहना है कि यह पक्षी स्वभाव से बहुत एक्टिव और एडवेंचर पसंद है।

