दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिठ्ठी लिखी, जिसमें उन्होंने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अमित शाह से समय मांगा है। चिठ्ठी में केजरीवाल ने दिल्ली की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है। चिठ्ठी में लिखा है कि दिल्ली में महिलाआंे के खिलाफ अपराध बढ़ रहे है। केजरीवाल ने लिखा है कि कानून व्यवस्था केन्द्र के अधीन है। अब दिल्ली अपराध की राजधानी के नाम से जाना जाने लगा हैं। उन्होंने लिखा कि दिल्ली में जबरन वसूली गैंग सक्रिय है। स्कूलों को उड़ाने की धमकमियां मिल रही है। अपराधी हर गली मोहल्लों में दिन दहाड़े गोलीबारी कर रहे है। वहीं मोबाईल और चैन स्नेचिंग से पूरी दिल्ली परेशान है।
ड्रग्स माफिया पूरी दिल्ली में अपने पैर पसार चुके हैं
अरविंद केजरीवाल ने पत्र में लिखा, आपको यह पत्र इसलिए लिख रहा हूं क्योंकि देश के गृह मंत्री होने के नाते दिल्ली की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी आपकी है। लेकिन यह बताते हुए बहुत दुख होता है कि दिल्ली अब देश और विदेश में अपराध की राजधानी के रूप में पहचानी जा रही है। दिल्ली में जहां महिलाओं के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं जबरन वसूली करने वाले गिरोह और गैंगस्टर्स हर गली में सक्रिय हो चुके हैं। ड्रग्स माफिया पूरी दिल्ली में अपने पैर पसार चुके हैं। मोबाइल और चैन स्नैचिंग से पूरी दिल्ली परेशान है। आज अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिल्ली की सड़कों पर दिनदहाड़े गोलीबारी, हत्या, अपहरण और चाकूबाजी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।
दिल्ली में लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंतित: केजरीवाल
केजरीवाल ने आगे लिखा कि अमित शाह जीए मैं दिल्ली के लोगों के बीच लगातार जा रहा हूं और राजधानी में बढ़ते अपराधों को लेकर जनता में गहरी चिंता देख रहा हूं। माताएं और बहनें सवाल कर रही हैंए ष्क्या हमारे लिए दिल्ली सुरक्षित नहीं हो सकतीघ्ष् व्यापारी भाई पूछ रहे हैंए ष्क्या हम बिना अपराधियों के डर के अपना व्यवसाय नहीं चला सकतेघ्ष् आजए दिल्लीवासियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है। मैं आपसे विनती करता हूं कि आप बहुत जल्द अपना कीमती समय दें ताकि मैं आपको इस विषय की पूरी जानकारी दे सकूं।





