Kedarnath Snowfall: भारी हिमपात में भी डटे हिमवीर, केदारनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Kedarnath Snowfall

Report by: Satyapal Negi, Edit by: Priyanshi Soni

Kedarnath Snowfall: जनपद रुद्रप्रयाग के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते बाबा केदार की नगरी केदारनाथ पूरी तरह बर्फ की सफेद चादर में ढक गई है। धाम में इस समय करीब 3 से 4 फीट तक बर्फ जमी हुई है, जबकि तापमान शून्य से नीचे गिरकर -16 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया है। भीषण ठंड और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ बनी हुई है।

Kedarnath Snowfall: कड़ाके की ठंड में भी जवानों की सतत गश्त

इन कठिन हालातों में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और रुद्रप्रयाग पुलिस के जवान पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। बर्फीली हवाओं और अत्यधिक ठंड के बीच जवान मंदिर परिसर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Kedarnath Snowfall: गणतंत्र दिवस पर बर्फ के बीच फहराया तिरंगा

Kedarnath Snowfall

हाल ही में 26 जनवरी के अवसर पर इन हिमवीरों ने भारी बर्फबारी के बीच केदारनाथ धाम में तिरंगा फहराकर देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा का अद्भुत उदाहरण पेश किया। कठिन परिस्थितियों में भी जवानों का मनोबल ऊंचा दिखाई दिया।

कपाट बंद होने के बाद भी सुरक्षा में कोई ढील नहीं

मंदिर के कपाट बंद होने के बाद भी केदारनाथ धाम की सुरक्षा और मास्टर प्लान के तहत निर्मित सरकारी संपत्तियों की निगरानी का जिम्मा सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी से निभा रहे हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट और हिमस्खलन की संभावनाओं को देखते हुए जवानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Kedarnath Snowfall: स्कूलों में अवकाश, यातायात प्रभावित

लगातार भारी बारिश और बर्फबारी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में आज अवकाश घोषित कर दिया है। वहीं बर्फबारी के कारण कुछ क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था भी अस्थायी रूप से बाधित बनी हुई है।

जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से बताया कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं और केदारनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।

Read also: Gas Cylinder Blast: रुड़की में चाय की दुकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 2 गंभीर घायल

ELECTION 2026: ‘कोई ताकत कमल खिलने से नहीं…,’ पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

ELECTION 2026: भोपाल/कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी

Bhopal : एमपी ई-सेवा’ से डिजिटल गवर्नेंस को मिली रफ्तार, 1700 सेवाएं एक प्लेटफॉर्म पर: सीएम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'एमपी ई-सेवा पोर्टल' और इसके मोबाइल

Deputy Commissioner : जामताड़ा को मिला नया उपायुक्त, आलोक कुमार ने संभाला पदभार

Deputy Commissioner : जिले के 27वें उपायुक्त बने आलोक कुमार जामताड़ा/संवाददाता: रतन

Mandatory Protest : TET अनिवार्यता के विरोध में लामबंदी,शिक्षकों की ‘मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा’

Mandatory Protest : आंदोलन और कानूनी लड़ाई साथ-साथ ,पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता

Child Sexual Abuse: कोरिया में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Child Sexual Abuse: पीड़िता का जिला अस्पताल में इलाज, हालत सामान्य Child

Buxar Job Camp : 21 अप्रैल को रोजगार मेला, 400 पदों पर भर्ती का मौका

बक्सर: जिले के युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने