,

Kaushal Disha Portal: ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाएगा योगी सरकार का ये पोर्टल

Kaushal Disha Portal

By: Vandana Rawat

Kaushal Disha Portal: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए “कौशल दिशा” पोर्टल विकसित किया है। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म राज्य में कौशल विकास की व्यापक और समावेशी नीति का सशक्त माध्यम है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल अंतर को समाप्त कर युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है।

Kaushal Disha Portal: डिजिटल माध्यम से कौशल प्रशिक्षण

व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि पोर्टल सरल पंजीकरण प्रक्रिया, सेल्फ लर्निंग, ऑनलाइन मूल्यांकन और प्रमाणन जैसी सुविधाओं के माध्यम से ग्रामीण युवाओं तक कौशल प्रशिक्षण की सीधी पहुँच प्रदान करेगा। यह दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (DDU-GKY) के तहत चयनित 10 प्रमुख सेक्टरों में प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा।

Kaushal Disha Portal

इनमें आईटी-आईटीईएस, पर्यटन एवं आतिथ्य, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्वास्थ्य सेवाएं, परिधान एवं रेडीमेड गारमेंट, होम फर्निशिंग, रिटेल और लॉजिस्टिक्स शामिल हैं।

महिला सशक्तिकरण को मिलेगी मजबूती
“कौशल दिशा” पोर्टल विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए लाभकारी है, जो पारंपरिक प्रशिक्षण केंद्रों तक नहीं पहुँच पातीं। स्मार्टफोन और इंटरनेट के माध्यम से घर बैठे प्रशिक्षण और प्रमाणन प्राप्त कर सकेंगी, जिससे महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी।

Kaushal Disha Portal: तकनीक और नवाचार से मजबूत कौशल इकोसिस्टम

पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत कौशल विकास को तकनीक और नवाचार के साथ जोड़कर राज्य में एक मजबूत, समावेशी और भविष्य-उन्मुख कौशल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया जा रहा है। यह पहल ग्रामीण युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाकर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…