Report: Amit yadav
प्रदर्शन का उद्देश्य और नेतृत्व
Katni कटनी में महिला कांग्रेस ने शहर के पुरानी कचहरी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व महिला कांग्रेस नेत्री सौम्या राँधेलिया ने किया, जबकि इसे प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के निर्देश पर आयोजित किया गया। प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य था लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को वादा किए गए राशि में वृद्धि और नए पंजीकरण पोर्टल की मांग करना।

महिलाओं की नाराज़गी और ज्ञापन सौंपना
Katni प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया।
लाड़ली बहना योजना में कमी और महिलाओं की समस्याएँ
Katni सौम्या राँधेलिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले प्रत्येक महिला के खाते में 3000 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था। हालांकि, लगभग तीन साल बीत जाने के बाद महिलाओं को केवल 1500 रुपये ही मिल रहे हैं। बढ़ती महंगाई के समय में महिलाएं खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं और योजना में सुधार की आवश्यकता है।
Read this: Hapur: फैक्ट्री मालिक पर आठ करोड़ हड़पने का आरोप, व्यापारियों ने कार्रवाई की मांग की





