स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से कानपुर में मचा हड़कंप, पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
kanpur-school-bomb-threat-email-security-alert-in-uttar-pradesh

रिपोर्ट: सर्वेंद्र सिंह, कानपुर नगर

कानपुर समेत देशभर के कई बड़े शहरों में स्कूलों को बम से उड़ाने की संदिग्ध ईमेल धमकी ने हड़कंप मचा दिया है। बुधवार को भेजे गए इस ईमेल में देश के करीब 159 स्कूलों को बम से उड़ाने की बात कही गई, जिससे सुरक्षा एजेंसियों और अभिभावकों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

इस धमकी भरे मेल की चपेट में कानपुर, आगरा, मेरठ जैसे उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर भी शामिल हैं। कानपुर में करीब एक दर्जन नामी स्कूलों को यह ईमेल प्राप्त होने की आशंका जताई जा रही है। गुलमोहर, जयपुरिया, एमिटी जैसे प्रतिष्ठित स्कूलों ने इस मेल की पुष्टि की है।

ईमेल सामने आने के बाद कानपुर कमिश्नरेट पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। स्कूलों में सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं, और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। वहीं कुछ स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त आशुतोष कुमार ने बताया कि –

“संदिग्ध मेल की जांच की जा रही है। इसकी लोकेशन ट्रैकिंग और सोर्स का पता लगाने के लिए खुफिया एजेंसियां सक्रिय हैं। अभी तक किसी स्कूल से बम या विस्फोटक जैसा कोई सामान बरामद नहीं हुआ है, लेकिन हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते।”

अभिभावकों में डर का माहौल
ईमेल की खबर फैलते ही शहरभर के स्कूलों के बाहर अभिभावकों की भीड़ जुट गई। बच्चों को सुरक्षित निकालने की कवायद में स्कूल प्रशासन और पुलिस प्रशासन जुटे रहे। हालांकि, पुलिस लगातार जनता से संयम और सतर्कता बनाए रखने की अपील कर रही है।

दिल्ली के स्कूलों को भी मिल चुकी हैं धमकियां

गौरतलब है कि दिल्ली में पिछले दो वर्षों में कम से कम 7 बार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। अप्रैल 2024 में एक साथ 100 से अधिक स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले थे, जिससे राजधानी में भी दहशत का माहौल बन गया था। हालांकि सभी धमकियां फर्जी साबित हुई थीं, लेकिन हर बार पुलिस और एजेंसियों को गंभीरता से जांच करनी पड़ी है।


देशभर में स्कूली शिक्षा व्यवस्था को निशाना बनाकर डर फैलाने की इन घटनाओं ने साइबर सुरक्षा और निगरानी तंत्र की सख्ती की मांग फिर से तेज कर दी है। ईमेल की सत्यता की पुष्टि भले ही जांच के बाद होगी, लेकिन इन घटनाओं से यह साफ हो गया है कि देश की साइबर और भौतिक सुरक्षा दोनों को और मज़बूत करने की जरूरत है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP NEWS : कोलार में विधायक रामेश्वर शर्मा ने 100 युवाओं संग देखी फिल्म “शतक”

MP NEWS : रामेश्वर शर्मा 100 युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ

Nawada News : शहर में जगह-जगह कूड़े का अंबार, लोग परेशान

रिपोर्टर: ऋषभ कुमार Nawada News : नवादा शहर के प्रायः सभी मोहल्लों

JAMTARA NEWS : होली 2026 को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट

रिपोर्टर: रतन कुमार JAMTARA NEWS : होली 2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण

MP NEWS : कोलार में विधायक रामेश्वर शर्मा ने 100 युवाओं संग देखी फिल्म “शतक”

MP NEWS : रामेश्वर शर्मा 100 युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ

UP NEWS : 13.3 लाख मीट्रिक टन हुआ वार्षिक मत्स्य उत्पादन

UP NEWS : केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के मत्स्य मंत्री ने किया

UTTARAKHAND : विकासनगर में वन विभाग के एसडीओ से सरेराह मारपीट, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

UTTARAKHAND : दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बवाल, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा अधिकारी

Andhra Pradesh: काकीनाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 18 मजदूरों की मौत से पसरा मातम

Andhra Pradesh अमरावती: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेत्लापलेम गांव में

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने दिल्ली प्रवास

Raipur : ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का बड़ा

Krishak Unnati Yojana: बिलासपुर के बिल्हा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Krishak Unnati Yojana: राज्य स्तरीय वृहद किसान सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Raipur में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, लालपुर की शासकीय भूमि कराई जा रही खाली

Raipur: रायपुर नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते

Korea: कुएं में मिला 37 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Report by: Chnadrakant Pargir Korea: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना थाना

Raipur Murder Mystery: रायपुर के खरोरा में युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी

Raipur Murder Mystery: तिल्दाडीह गांव के पास संदिग्ध हालात में मिला शव

Ambarnath: “मम्मी-पापा माफ करना”, पुलिस भर्ती में असफल होने पर 26 वर्षीया युवती ने दी जान

Ambarnath (महाराष्ट्र): अंबरनाथ के स्वामीनगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली

Sakti Missing Employee Case: सक्ती में RKM पावर प्लांट कर्मचारी लापता

Sakti Missing Employee Case: ड्यूटी पर गया कर्मचारी घर नहीं लौटा, गुमशुदगी

Madhupur : नवनिर्वाचित अध्यक्षा दरकशां प्रवीण का भव्य रोड शो, जनता के प्रति जताया आभार

रिपोर्ट : इम्तियाज अंसारी Madhupur मधुपुर नगर परिषद के चुनावी नतीजों के

Rohtas: प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीट कर हत्या, फोन पर बुलाकर दिया घटना को अंजाम

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल