कानपुर: देहात में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Kanpur: 22-year-old youth dies under suspicious circumstances in rural area

परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या का लगाया आरोप

रिपोर्ट – हरिकृष्ण कश्यप | कानपुर देहात

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरनगर में एक 22 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। युवक की पहचान स्थानीय निवासी के रूप में हुई है। मृतक को ईंट और पत्थरों से बुरी तरह कुचलकर मौत के घाट उतारा गया।

परिजनों का आरोप है कि युवक का पड़ोस की एक युवती से कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, और इसी कारण उसकी साजिशन हत्या की गई है। परिजनों के मुताबिक घटना उस समय की है जब घर पर कोई नहीं था। आरोप है कि हमलावरों ने युवक के मुंह में कपड़ा ठूंसकर तमंचा और चाकू की नोंक पर उसे बंधक बनाया, फिर उसे ईंट-पत्थर से बुरी तरह पीटा और मरणासन्न अवस्था में घसीटते हुए बाहर फेंक दिया।

परिजन जब घर लौटे तो युवक को खून से लथपथ देख तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। वहीं क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर संजय सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की।

पुलिस का बयान:
सीओ संजय सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद और परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय