जेपी नड्डा से मिलीं कंगना रनौत, किसान आंदोलन पर दिया था विवादित बयान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

बॉलीवुड की क्वीन और भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत ने आज यानी 26 अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की है। उन्होंने हाल ही में अपनी फिल्म इमरजेंसी के प्रमोशन के दौरान किसान आंदोलन पर विवादित बयान दिया था। जिसकी वजह से विपक्षी दलों के नेताओं ने भाजपा की जबरदस्त घेराबंदी की थी। विवाद बढ़ता देख पार्टी ने अधिकारिक रूप से एक प्रेस रिलीज कर कंगना के बयान से खुद को किनारा कर लिया था। अब इसी सिलसिले में कंगना ने पार्टी सुप्रीमो जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की है।

कंगना ने क्या कहा था?

दरअसल, एक समाचार पत्र से बातचीत के दौरान कंगना ने किसान आंदोलन के बारे में कहा था कि ‘अगर देश का नेतृत्व मजबूत नहीं होता तो भारत में भी ‘बांग्लादेश जैसी स्थिति’पैदा हो सकती थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि किसानों के प्रदर्शन के दौरान ‘लाशें लटकी थी और दुष्कर्म की घटनाएं हो रही थीं।’ साथ ही कंगना ने आगे दावा करते हुए कहा था कि इस‘षड्यंत्र’में चीन और अमेरिका के शामिल थे।

कंगना के बयान पर बीजेपी ने क्या कहा था?

कंगना के इस बयान पर विवाद बढ़ता देख बीजेपी केंद्रीय मीडिया विभाग ने सोमवार (26 अगस्त) को एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा था, “भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा किसान आंदोलन के परिप्रेक्ष में दिया बयान, पार्टी का मत नहीं है। भारतीय जनता पार्टी भी कंगना रनौत के बयान से असहमति व्यक्त करती है। पार्टी की ओर से, पार्टी के नीतिगत विषयों पर बोलने के लिए कंगना रनौत की न तो अनुमति है और न ही में बयान देने के लिए अधिकृत हैं. भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी कंगना रनौत को निर्देशित किया गया है कि वे इस प्रकार के कोई बयान भविष्य में न दें। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास त्या सामाजिक समरसता के सिद्धांतों पर चलने के लिए कृतसंकल्पित संकलित है।”

पार्टी के हिसाब से चलेंगी कंगना?

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब कंगना ने अपने बयान से विवाद खड़ा किया हो। इसके पहले भी वह कई बार बयान देकर विवाद खड़ा कर चुकी हैं। बॉलीवुड के भाई भतीजावाद पर भी वह खुलकर बोलती आई हैं। किसान वाले अपने बयान पर बवाल होने के बाद कंगना ने अपनी सफाई में कहा कि अब वह पार्टी के सोच के अनुसार चलेंगी और भविष्य में अपने शब्दों के चयन को लेकर अधिक सावधान रहेंगी।

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के