20 जुलाई 2025 की झारखंड की 25 बड़ी खबरें एक नजर में

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
20 जुलाई 2025 की झारखंड की 25 बड़ी खबरें एक नजर में

1. सिर को मिट्टी में दबाया, फिर पत्थर से कुचल डाला

सरायकेला में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घरवालों ने ही पहले उसका सिर मिट्टी में दबाया और फिर पत्थरों से कुचल कर जान ले ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Contents
1. सिर को मिट्टी में दबाया, फिर पत्थर से कुचल डाला2. रांची को मिली तीन बड़ी सड़क योजनाओं की सौगात3. मंत्री इरफान अंसारी के बेटे का वायरल वीडियो4. शाह को पत्र लिख 13,300 करोड़ की माफी की मांग5. हजारीबाग में आयरन फैक्ट्री में बड़ा हादसा6. 13 हजार करोड़ की मांग के पीछे की वजह7. बोकारो में 50 लाख की लूट8. ‘मोदी को रिटायरमेंट की जरूरत नहीं’ – निशिकांत दुबे9. GST से झारखंड को 16 हजार करोड़ का नुकसान10. रांची से फ्लाइट टिकट हुए सस्ते11. राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी: निशिकांत दुबे12. निकाय चुनाव में देरी पर HC ने फटकार लगाई13. विधायक खरीद मामले में दिल्ली तक जांच14. रांची में वकील की दिनदहाड़े हत्या15. लोकतंत्र रौंदने का आरोप, कोर्ट सख्त16. बिना मोदी के BJP को नहीं मिलेंगी 150 सीटें: दुबे17. रांची में स्कूल की छत गिरने से बुजुर्ग की मौत18. कोडरमा में क्लास के दौरान स्कूल की छत गिरी19. 5 लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर20. महिलाओं के लिए नई योजना: मंईयां बलवान21. झारखंड में बारिश का कहर जारी22. सोरेन सरकार पर अवमानना का आरोप23. देवघर में बदमाशों का आतंक24. पाक के परमाणु ठिकाने पर भारत का ऑपरेशन सिंदूर25. वायरल वीडियो: ट्रेन में खाने को लेकर मारपीट

2. रांची को मिली तीन बड़ी सड़क योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के लिए दो फ्लाईओवर और एक एयरपोर्ट लिंक रोड समेत तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी।


3. मंत्री इरफान अंसारी के बेटे का वायरल वीडियो

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बेटे कृष अंसारी का अस्पताल दौरे का वीडियो वायरल हुआ। मंत्री ने इसे गलत आरोप बताया।


4. शाह को पत्र लिख 13,300 करोड़ की माफी की मांग

सीएम सोरेन ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर केंद्रीय बलों के बकाया भुगतान को माफ करने की मांग की।


5. हजारीबाग में आयरन फैक्ट्री में बड़ा हादसा

हजारीबाग की एक फैक्ट्री में भट्टी फटने से अफरा-तफरी मच गई। कई लोग घायल हुए, मौके पर भारी भीड़ जमा।


6. 13 हजार करोड़ की मांग के पीछे की वजह

सीएम ने लिखा कि नक्सल प्रभावित झारखंड में केंद्रीय बलों की तैनाती के एवज में राज्य सरकार पर भारी बकाया है।


7. बोकारो में 50 लाख की लूट

रांची के बिल्डरों से बोकारो में बदमाशों ने 50 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस जांच में जुटी है।


8. ‘मोदी को रिटायरमेंट की जरूरत नहीं’ – निशिकांत दुबे

निशिकांत दुबे ने भागवत के 75 की उम्र पर रिटायरमेंट बयान पर कहा कि मोदी इसके अपवाद हैं।


9. GST से झारखंड को 16 हजार करोड़ का नुकसान

झारखंड सरकार को GST लागू होने के बाद भारी राजस्व नुकसान हुआ है। वाणिज्य कर विभाग ने रिपोर्ट सौंपी।


10. रांची से फ्लाइट टिकट हुए सस्ते

रांची से मुंबई और बेंगलुरु की उड़ानों के किराए में 3-4 हजार की गिरावट आई है।


11. राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी: निशिकांत दुबे

मनसे प्रमुख और भाजपा सांसद के बीच तीखी बहस—दुबे बोले, अब राज ठाकरे को हिंदी आ गई है।


12. निकाय चुनाव में देरी पर HC ने फटकार लगाई

झारखंड हाई कोर्ट ने चुनाव न कराए जाने पर राज्य सरकार की आलोचना की, और मुख्य सचिव को तलब किया।


13. विधायक खरीद मामले में दिल्ली तक जांच

झारखंड में सरकार गिराने की साजिश पर जांच तेज, अब पूछताछ का दायरा दिल्ली तक पहुंचा।


14. रांची में वकील की दिनदहाड़े हत्या

जमीन विवाद में रांची के एक वकील की गोलियों से हत्या कर दी गई। इलाके में दहशत का माहौल।


15. लोकतंत्र रौंदने का आरोप, कोर्ट सख्त

निकाय चुनाव में देरी को लेकर हाई कोर्ट ने सरकार को आड़े हाथ लिया, लोकतंत्र के उल्लंघन का आरोप।


16. बिना मोदी के BJP को नहीं मिलेंगी 150 सीटें: दुबे

निशिकांत दुबे ने कहा, मोदी के बिना BJP कमजोर हो जाएगी, उनकी जरूरत 15-20 साल तक है।


17. रांची में स्कूल की छत गिरने से बुजुर्ग की मौत

स्कूल की छत गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई और एक व्यक्ति मलबे में फंस गया। रेस्क्यू जारी।


18. कोडरमा में क्लास के दौरान स्कूल की छत गिरी

भारी बारिश के बीच कोडरमा में स्कूल की छत गिर गई। क्लास में मौजूद बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।


19. 5 लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर

बोकारो में एक इनामी नक्सली पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। परिजन बोले—सरेंडर करने वाला था।


20. महिलाओं के लिए नई योजना: मंईयां बलवान

हेमंत सरकार ने “मंईयां बलवान योजना” लॉन्च की, जिससे 30 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा।


21. झारखंड में बारिश का कहर जारी

लगातार बारिश से कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।


22. सोरेन सरकार पर अवमानना का आरोप

निकाय चुनाव के आदेश के बाद भी अमल नहीं करने पर सरकार के खिलाफ कोर्ट में अवमानना याचिका।


23. देवघर में बदमाशों का आतंक

देवघर में लूटपाट और फायरिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पुलिस गश्त तेज की गई है।


24. पाक के परमाणु ठिकाने पर भारत का ऑपरेशन सिंदूर

किराना हिल्स पर भारत के हमले की सैटेलाइट तस्वीरें सामने आईं, पाक का परमाणु ठिकाना उजागर।


25. वायरल वीडियो: ट्रेन में खाने को लेकर मारपीट

रेल यात्री ने खाने की शिकायत की, स्टाफ ने जमकर पिटाई कर दी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. कक्षा 5 और 8 के रिजल्ट जारी MP TOP 10: मध्य

CG TOP: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा में बजट सत्र की गूंज CG TOP: छत्तीसगढ़ विधानसभा का

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी