झारखंड की 10 बड़ी खबरें: 11 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
झारखंड की 10 बड़ी खबरें: 11 अक्टूबर 2025

BY: MOHIT JAIN

झारखंड में आज का दिन अपराध, प्रशासनिक सख्ती और हादसों से भरा रहा। एक ओर चाईबासा में नक्सलियों ने फिर दहशत फैलाई, तो दूसरी ओर रांची और धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाइयां हुईं। वहीं हजारीबाग और पाकुड़ से आई दुखद खबरों ने लोगों का ध्यान खींचा। पढ़िए 11 अक्टूबर 2025 की झारखंड की 10 बड़ी खबरें।

1. चाईबासा: सारंडा जंगल में नक्सलियों का आईईडी ब्लास्ट, CRPF इंस्पेक्टर समेत 3 जवान घायल
पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया, जिसमें सीआरपीएफ इंस्पेक्टर समेत तीन जवान घायल हो गए। जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची रिम्स भेजा गया है। घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

2. रांची: रिम्स में मृत मरीज के परिजन को 5000 रुपए अनुदान नियम अस्पष्ट
रिम्स में इलाज के दौरान मृतक के परिजनों को दिए जाने वाले 5000 रुपए के अनुदान पर नियमों की स्पष्टता नहीं होने से विवाद बढ़ गया है। अस्पताल प्रबंधन जल्द नई गाइडलाइन जारी कर सकता है।

3. धनबाद: एफसीआई गोदाम फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
धनबाद में एफसीआई गोदाम के पास हुई फायरिंग केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और उनके पास से हथियार बरामद किए गए हैं। घटना में घायल ट्रक ड्राइवर की हालत स्थिर बताई जा रही है।

4. रांची: बिजली चोरी में 1297 पर केस, 8893 घरों में हुई छापेमारी
जेबीवीएनएल की एपीटी टीम ने राज्यभर में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए 8893 घरों की जांच की। रांची में 94 और अन्य जिलों में 1200 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

5. पाकुड़: 5 साल के बच्चे की तालाब में डूबकर मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
पाकुड़ में नाना के घर आए 5 वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

6. गिरिडीह: सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक के घर चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार
गिरिडीह पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा किया है। चोरों ने खिड़की उखाड़कर घर में प्रवेश कर गहने और नकदी चुराई थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माल बरामद किया गया है।

7. हजारीबाग: राजस्व कर्मचारी 3 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
एसीबी की टीम ने हजारीबाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ा। वह 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था, लेकिन 3 हजार लेते ही धर दबोचा गया।

8. रांची: स्वास्थ्य मंत्री ने की औचक जांच, दवा दुकान से 18 सैंपल जब्त
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने रांची में दवा दुकानों का अचानक निरीक्षण किया। करीब डेढ़ दर्जन दवाओं के सैंपल जब्त किए गए हैं जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।

9. हजारीबाग: चेकपोस्ट पर 16.5 लाख रुपए नगद बरामद, बिहार चुनाव से जुड़ा मामला शक
हजारीबाग पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 16.5 लाख रुपए नकद बरामद किए। आचार संहिता के बीच इतनी बड़ी रकम मिलने से जांच तेज हो गई है।

10. टाटीझरिया (हजारीबाग): कुबरी नदी किनारे अधजला शव मिला, पहचान मिटाने की आशंका
हजारीबाग जिले के टाटीझरिया में अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर 20-20 रुपए के तीन नोट भी मिले। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG