Jharkhand : मधुपुर नगर परिषद चुनाव: स्क्रूटनी के बाद 139 उम्मीदवार मैदान में, अब सिंबल अलॉटमेंट का इंतजार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jharkhand

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी

Jharkhand : नगर परिषद चुनाव 2026 की चुनावी सरगर्मी अब अपने चरम पर पहुंच गई है। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी (जांच) प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों की अंतिम तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। अब अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए कुल 139 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे। प्रशासन की इस सख्ती और जांच प्रक्रिया के बाद अब शहर का राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गर्मा गया है।

एक नामांकन रद्द, अध्यक्ष पद के लिए 7 दावेदार

Jharkhand निर्वाची पदाधिकारी द्वारा की गई गहन जांच के दौरान वार्ड नंबर 9 की प्रत्याशी जुली कुमारी का नामांकन पत्र नियमों के विरुद्ध पाए जाने के कारण रद्द कर दिया गया है। इस कटौती के बाद अब अध्यक्ष पद की प्रतिष्ठित कुर्सी के लिए 7 उम्मीदवार आमने-सामने हैं। वहीं, पार्षद पद के लिए हो रही जंग में अब मुकाबला और भी रोचक हो गया है, जहाँ हर वार्ड में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

पार्षद पद के लिए 132 प्रत्याशी, महिलाओं की मजबूत भागीदारी

Jharkhand वार्ड पार्षदों के लिए शेष बचे 132 प्रत्याशियों में इस बार महिलाओं की सक्रियता भी काफी प्रभावशाली नजर आ रही है। आंकड़ों के अनुसार, मैदान में 75 पुरुष और 57 महिला प्रत्याशी चुनावी दंगल में शामिल हैं। सभी उम्मीदवारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा तैयार कर ली है और जीत की रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

कल वापसी की आखिरी तिथि, परसों होगा चुनाव चिन्ह का आवंटन

Jharkhand चुनावी कार्यक्रम के अनुसार, शुक्रवार को नाम वापसी का अंतिम अवसर होगा, जिसके बाद असली मुकाबला साफ हो जाएगा। शनिवार को प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। सिंबल मिलने के साथ ही शहर की दीवारों और सोशल मीडिया पर डिजिटल प्रचार की लहर तेज होने की उम्मीद है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Read this: Parliament Budget Session 2026 : पीएम मोदी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले, विपक्ष की राजनीति सत्ता के लिए, देश के लिए नहीं

Bus accident: नैनीताल में पलटी बस, 1 की मौत, 8 घायल

Report by: Deepak Bus accident: शुक्रवार सुबह नैनीताल में एक बस हादसा

Deoghar: जंगल में मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग की आशंका

Report by: Imtiaz Ansari Deoghar: झारखण्ड के देवघर जिले के बुढ़ई थाना

Chaitra Navratri celebrations: महागौरी की पूजा कर CM योगी ने किया हवन, लोकमंगल की प्रार्थना की

Chaitra Navratri celebrations: चैत्र (वासंतिक) नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मुख्यमंत्री एवं

Under-20 Football Championship: नारायणपुर बना चैंपियन, इंटर जिला फुटबॉल में दंतेवाड़ा को 4-1 से हराया

Under-20 Football Championship: छत्तीसगढ़ में फुटबॉल का रोमांच चरम पर देखने को

IDF soldier shortage: गाजा युद्ध के बीच इजरायल सेना में संकट, जनरल एयाल जमीर ने दी चेतावनी

IDF soldier shortage: इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट

CG: Top 10

CG: 1. गर्मी से राहत के आसारछत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आज

MP: Top 10

MP: 1. रामनवमी पर प्रदेश में बड़े आयोजनभोपाल में 2500 भंडारे हुए,