Jewellery Shop Theft : राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले बुलंद
Jewellery Shop Theft : रायपुर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। राजधानी के शंकर नगर इलाके में स्थित एक ज्वेलरी शॉप को चोरों ने निशाना बनाते हुए करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Jewellery Shop Theft : लक्ष्य ज्वेलरी शॉप में हुई बड़ी चोरी
जानकारी के मुताबिक शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलरी शॉप में शनिवार रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर दुकान से भारी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।
Jewellery Shop Theft : दुकान खुलते ही मालिक के उड़ गए होश
रविवार सुबह जब दुकान मालिक शॉप खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान में रखा सामान बिखरा हुआ था और जेवर गायब थे। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
Jewellery Shop Theft : मौके पर पहुंची पुलिस और क्राइम ब्रांच
घटना की जानकारी मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और चोरों की तलाश की जा रही है।
Jewellery Shop Theft : करोड़ों की चोरी से इलाके में दहशत
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरी गए जेवरों की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। राजधानी में इस तरह की बड़ी चोरी की घटना ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
Jewellery Shop Theft : पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
read more : Blood Donation Camp: तखतपुर में आर्ट ऑफ लिविंग का रक्तदान शिविर, 114 यूनिट ब्लड किया गया डोनेट

