जशपुर: पत्नी का कातिल निकला पति

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jashpur: Husband turns out to be wife's murderer

बगीचा पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

जशपुर (छत्तीसगढ़): जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में एक अंधे हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कुछ ही घंटों में कर दिया है। दिल दहला देने वाली इस वारदात में मृतका का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका पति ही निकला, जिसने मामूली विवाद में पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने शराब के नशे में पत्थर से सिर पर वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

मामले की शुरुआत:

ग्राम सुलेशा के कोटवार सर्वनाथ राम ने बगीचा थाना में सूचना दी थी कि रोपाक्यारी नाला के पास एक महिला का शव सड़ी-गली अवस्था में पड़ा है, जो लगभग चार-पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। सूचना मिलते ही बगीचा पुलिस तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त गांव की महिला बसंती बाई के रूप में हुई। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसमें डॉक्टर ने मौत का कारण सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला बताया। इस आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

हत्या का खुलासा:

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतका को आखिरी बार उसके पति ढुलू राम के साथ देखा गया था। संदेह के आधार पर जब आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने पहले गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की मनोवैज्ञानिक पूछताछ के आगे वह टूट गया और हत्या की बात कबूल कर ली।

आरोपी ढुलू राम ने बताया कि तीन साल पहले उसने बसंती बाई को पत्नी के रूप में रखा था। बीते गुरुवार को वह दोनों गांव में अपने भतीजे की शादी के चुमावन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उसी शाम उसे जानकारी मिली कि बसंती चावल, साड़ी और तेल चुराकर ले जा रही है। इस बात पर नाराज होकर वह बसंती को खोजते हुए जंगल की ओर गया, जहां दोनों के बीच विवाद हुआ। आवेश और नशे की हालत में उसने पास पड़े बॉक्साइट के पत्थर से बसंती के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। रात वह वहीं सो गया और सुबह उठकर शव को पास के गड्ढे में पत्तों से ढंक दिया और भाग गया।

गिरफ्तारी और सबूत:

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर को भी बरामद कर लिया है। आरोपी ढुलू राम (45 वर्ष), निवासी महुआपानी, सुलेशा थाना बगीचा को अपराध स्वीकारने और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

बगीचा पुलिस की तत्परता और कुशल विवेचना से यह अंधा मामला चंद घंटों में सुलझ गया, जिससे ग्रामीणों और मृतका के परिजनों में न्याय की उम्मीद जगी है।

CM YOGI NEWS: सीएम ने लोगों से कहा, चिंता मत करिए, आपकी समस्या पर सुनिश्चित कराएंगे प्रभावी कार्रवाई

CM YOGI NEWS: गोरखपुर, 26 मार्च। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा MP TOP 10: मध्य प्रदेश

TOP 10 NEWS: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा सत्र में गरमाई राजनीति TOP 10 NEWS: छत्तीसगढ़ विधानसभा के

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

hpv-vaccination की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

hpv-vaccination शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति का किया आह्वान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल hpv-vaccination

mp tourism : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

mp tourism : मुख्यमंत्री द्वारा चीता पुनर्वास के लिए बाड़े का भूमि-पूजन,

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम

Chhattisgarh : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं संग देखी “द केरला स्टोरी”

Chhattisgarh : छात्राओं के साथ मुवी देखने पहुंची मंत्री रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद में रोपवे हादसा, कांग्रेस जांच टीम पहुंची घटना स्थल

Mahasamund Ropeway Accident : मां खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा महासमुंद जिले के

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़