जामताड़ा साइबर पुलिस ने दो अपराधियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jamtara cyber police arrested two criminals and sent them to jail

साइबर ठगी के दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, फर्जी मोबाइल और सिम के साथ भेजे गए जेल

जामताड़ा: जिले की साइबर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वाकरीब को गुप्त सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर नारायणपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर ग्राम लोकनियों (संथाल टोला) में साइबर अपराधियों के खिलाफ छापामारी की गई।

इस कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों – अकबर अंसारी (29 वर्ष) और सराफत अंसारी (29 वर्ष), दोनों ग्राम मुचियाडीह, थाना नारायणपुर, जिला जामताड़ा के निवासी, को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से चार फर्जी मोबाइल फोन और सात सिम कार्ड बरामद किए हैं।

गिरफ्तार अपराधियों पर जामताड़ा साइबर थाना में कांड संख्या 28/25, दिनांक 11.04.2025 के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि ये अपराधी फोन पर ₹2000 के कैशबैक का लालच देकर लोगों को ठगते थे। ये लोग “मसिकपिन” नामक एप का उपयोग कर लोगों के खातों से पैसे गायब कर देते थे।

पुलिस ने जानकारी दी कि इन अपराधियों का सक्रिय ठगी क्षेत्र बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य रहे हैं। वर्तमान में दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

जिला पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि साइबर अपराध के खिलाफ कठोर कदम उठाए जा रहे हैं और ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

13 अप्रैल 2025 का दैनिक राशिफल: सभी राशियों के लिए भविष्यवाणी

- Advertisement -
Ad imageAd image

PM Malaysia Visit Day 2: गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मान… भारत–मलेशिया दोस्ती की नई उड़ान

PM Malaysia Visit Day 2: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलेशिया दौरे का

Swadesh Agenda: अखंड भारत का नक्शा: चीन–पाक को बड़ा झटका

By: Pramod Shrivastav Swadesh Agenda में आज बात करेंगे उस अखंड भारत

Border 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर रचा नया इतिहास, 300 करोड़ क्लब में हुई एंट्री

Border 2 Collection: सनी देओल स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने

IND vs USA T20 WC 2026: भारत ने USA को 29 रन से हराया, सूर्या चमके, गेंदबाज छाए

IND vs USA T20 WC 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय

JH News 08-02-2026: जानें JH की 10 बड़ी खबरें

JH News 08-02-2026: 1. पिता पर दो माह के मासूम की हत्या

CG News 08-02-2026: जानें CG की 10 बड़ी खबरें

CG News 08-02-2026: 1. रायपुर में अमित शाह की नक्सलवाद बैठक केंद्रीय

MP News 08-02-2026: जानें MP की 10 बड़ी खबरें

MP News 08-02-2026: 1. कटनी, शहडोल-उमरिया सबसे ठंडे तापमान 3.5 डिग्री तक

Horoscope 08-02-2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope 08-02-2026: मेष राशि आज प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। साथी

Encroachment Drive Korea District: अतिक्रमण पर मुंह देखा देखी, बैकुंठपुर में कार्रवाई पर उठे सवाल

Encroachment Drive Korea District: कोरिया। कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर में मुख्यमंत्री

Korba House Theft: सुने मकान में लाखों के सोने-जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Korba House Theft: मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर खुर्द रोड स्थित एक