,

Jamshedpur Road Accident: बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, 1 युवक की मौके पर मौत

https://swadeshlive.com/cg-top-10-may-20/

Report by: Prem Srivastava, Edit by: Priyanshi Soni

Jamshedpur Road Accident: जमशेदपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर हल्दी पोखर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। कोवाली थाना अंतर्गत चांदनी चौक के पास देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्ट के लोहे के बिजली खंभे से जा टकराई। इस भीषण हादसे में कार चला रहे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य युवकों को मामूली चोटें आई हैं।

Jamshedpur Road Accident: तेज रफ्तार के चलते हुए हादसा

मृतक की पहचान आदित्यपुर निवासी रिद्धि पांडेय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रिद्धि पांडेय मंगलवार को अपने तीन साथियों के साथ कार से हेसडा पंचायत के रोलाडीह गांव स्थित अपने फार्म हाउस गया था। रात करीब दस बजे सभी लोग वापस लौट रहे थे, तभी कोवाली थाना क्षेत्र के पास उनकी कार तेज रफ्तार में बिजली के खंभे से जा टकराई।

Jamshedpur Road Accident: 1 युवक की मौत, 3 घायल

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रिद्धि पांडेय स्टीयरिंग में फंस गया और हादसे में उसका सिर धड़ से अलग होकर जमीन पर गिर गया, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग दंग रह गए। कार में सवार अन्य तीन युवकों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

सूचना मिलते ही कोवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

यह खबर भी पढ़ें: Jharkhand News 13 January : दावोस में गूंजेगी धरती आबा की बेटियों की ताकत

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…