Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्मीर के लिए भाजपा ने जारी की दूसरी सूची, इस नेता को मिला मौका, जानें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए तमाम राजनीतिक पार्टियां अपनी कमर कस चुकी हैं। इसी कड़ी में बीजेपी ने आज सुबह 10 बजे 44 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। लेकिन महज 2 घंटे के अंदर प्रत्याशियों की सूची वापस ले ली। इसके ठीक आधे घंटे के बाद यानी 12.30 बजे 15 उम्मीदवारों की लिस्ट फिर से जारी की। घाटी के लिए बीजेपी की ओर से अब दूसरी सूची जारी की गई है। जिसमें एक प्रत्याशी का नाम शामिल है। बीजेपी ने कोकरनाग सीट से चौधरी रोशन हुसैन गुज्जर को टिकट दिया है। इसी के साथ दूसरी सूची में महज एक उम्मीदवार का नाम शामिल है। अभी तक देखे तो बीजेपी ने 16 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर चुकी है।

दूसरी सूची

सीट का नाम उम्मीदवार का नाम

  1. कोकरनाग चौधरी रोशन हुसैन गुज्जर

सीट का नाम उम्मीदवार का नाम

  1. पाम्पोर इंजी. सैयद शौकत गयूर अंद्राबी
  2. राजपोरा अर्शीद भट्ट
  3. शोपियां जावेद अहमद कादरी
  4. अनंतनाग पश्चिम मोहम्मद रफीक वानी
  5. अनंतनाग अधिवक्ता सैयद वजाहत
  6. श्रीगुफवाड़ा बिजबेहरा सोफी यूसुफ
  7. शानगुस अनंतनाग पूर्व वीर सराफ
  8. इंदरवल तारीक कीन
  9. किश्तवाड़ शगुन परिहार
  10. पाडेर-नागसेनी सुनील शर्मा
  11. भदरवाह दलीप सिंह परिहार
  12. डोडा गजय सिंह राणा
  13. डोडा पश्चिम शक्ति राज परिहार
  14. रामबाण राकेश ठाकुर
  15. बनिहाल सलीम भट्ट

बता दें कि एक दशक के बाद जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र का पर्व लौटा है। चुनाव आयोग ने बताया था कि जम्मू कश्मीर में 3 चरणों में चुनाव होंगे और नतीजे 4 अक्टूबर को ही घोषित किए जाएंगे।

जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव

18 सिंतबर को पहले चरण का चुनाव

25 सितंबर को दूसरे चरण का चुनाव

1 अक्टूबर को तीसरे चरण का चुनाव

नतीजे- 4 अक्टूबर

जम्मू-कश्मीर में कुल 87.09 लाख मतदाता

चुनाव आयोग प्रमुख राजीव कुमार ने बताया था कि, जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 74 सामान्य, एससी-7 और एसटी-9 हैं। जम्मू-कश्मीर में कुल 87.09 लाख मतदाता होंगे, जिनमें से 44.46 लाख पुरुष, 42.62 लाख महिलाएं, 3.71 लाख पहली बार मतदाता और 20.7 लाख युवा मतदाता हैं।

30 सितंबर 2024 से पहले कराने थे चुनाव

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी और कहा गया था कि जल्द से जल्द यहां चुनाव हो। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला चुनाते हुए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को आदेश दिए थे कि वो 30 सितंबर 2024 के पहले यहां चुनाव कराएं। इसी को देखते हुए भारतीय चुनाव आयोग की ओर से इलेक्शन को लेकर घोषणा की गई है।

साल 2014 के क्या रहे नतीजे?

जम्मू कश्मीर में पिछला विधानसभा चुनाव 2014 में हुआ था। तब राज्य में 87 विधानसभा सीटें थीं। साल 2014 की परिणाम की बात करें तो बीजेपी ने 25, महबूबी मुफ्ती की पार्टी पीडीपी ने 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं इस चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस 15 तो कांग्रेस को 12 सीटों पर जीत मिली थी। जबकि अन्य के खाते में 7 सीटें गईं थी। हालांकि, मौजूदा समय में घाटी की तस्वीर बदल चुकी है। यहां परिसीमन के बाद सीटों की संख्या में इजाफा हुआ है। मौजूदा समय में 114 विधानसभा की सीटें हैं लेकिन 24 सीटें पाक अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में है जिस पर पाकिस्तान का कब्जा है। इस तरह वर्तमान समय में जम्मू में 43 और कश्मीर में 47 सीटें हैं। कुल मिला दे तो इनकी संख्या 90 हो जाती है। लद्दाख को इन्हीं में शामिल कर दिया गया है। साल 2014 के समय में जम्मू में 37 और कश्मीर घाटी में 46 और लद्दाख में 6 सीटें थीं। लेकिन 370 खत्म करने के बाद लद्दाख को जम्मू कश्मीर में ही मिला दिया गया था।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

आज निवेशकों की नज़र किन शेयरों पर रहेगी?

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के