जयपुर: दिवाली पर आग ने निकाला दिवाला, जोबनेर की ज्वैलरी दुकान और हरसोली गांव में सिलेंडर ब्लास्ट, बाजार और घरों में मची अफरा-तफरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jaipur: Fire on Diwali led to bankruptcy, a Jobner jewellery shop and a cylinder blast in Harsoli village, causing chaos in the market and homes.

रिपोर्ट- सुमन, एडिट- विजय नंदन

जयपुर: जोबनेर में ज्वैलरी की दुकान में भीषण आग: जोबनेर के बाजार में एक ज्वैलरी की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद आसपास के बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय कई दुकानों में ग्राहक दीपावली की खरीदारी कर रहे थे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और दमकलकर्मियों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है।

जोबनेर SHO सुहैल खान, JEN हरलाल सिंह और नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। बिजली विभाग की टीम ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद करवाई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन दुकान की छत टूट गई और सामान जलकर राख हो गया।

हरसोली गांव में गैस सिलेंडर में आग: किशनगढ़ रेनवाल थाना क्षेत्र के हरसोली गांव में एक व्यक्ति रसोई में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों की मदद से भंवर सिंह को तुरंत उप जिला अस्पताल रेनवाल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया।

थाना प्रभारी देवेंद्र चावला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गैस पाइप रिसाव के कारण आग लगी। ग्रामीणों में हादसे के बाद भय और दुख का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि गांवों में गैस सुरक्षा और आग से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए।

दोनों घटनाओं ने दीपावली की तैयारियों में खलबली मचा दी है, लेकिन समय पर राहत और सुरक्षा उपायों से बड़ा नुकसान टल गया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना