Jabalpur : बरेला सड़क हादसा: इलाज के दौरान तीन और मजदूरों की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jabalpur

Report: Somnath mishra

मृतकों की संख्या बढ़कर पाँच, इलाके में शोक का माहौल

Jabalpur जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे ने और भयावह रूप ले लिया है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती तीन मजदूरों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों की कुल संख्या पाँच हो चुकी है।

भोजन के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

Jabalpur यह हादसा उस समय हुआ, जब मजदूर सड़क किनारे बैठकर दोपहर का भोजन कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। दुर्घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किए गए थे।

वेंटिलेटर पर तोड़ा दम

Jabalpur इलाज के दौरान पहले गोमता बाई की हालत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। इसके बाद वेंटिलेटर पर रखी गई वर्षा बाई और कृष्णा बाई भी जिंदगी की जंग हार गईं। मृतकों में चैनवती, लच्छो बाई, गोमता बाई, वर्षा बाई और कृष्णा बाई शामिल हैं। सभी मृतक जबलपुर और मंडला जिले के बम्होरी गांव की निवासी बताई जा रही हैं।

प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों के उपचार की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है, जिसका नंबर MP-20-XB-1460 बताया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों की गहन जांच जारी है।

Read this: Barwaha : नर्मदा जयंती पर आस्था का उत्सव

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना