,

Jabalpur : नहर किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका गहराई

- Advertisement -
Ad imageAd image
Jabalpur

Report: Somnath mishra

पनागर क्षेत्र में संदिग्ध हालात में मिला शव
Jabalpur जबलपुर जिले के पनागर थाना क्षेत्र में नहर के पास एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया हालात को देखते हुए यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलते ही पनागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

बाजार जाने की बात कहकर निकली थी महिला
Jabalpur मृत महिला की पहचान सुलोचना बाई के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कुंडम की रहने वाली थी और वर्तमान में पनागर में एक पोल्ट्री फार्म में काम कर रही थी। परिजनों के अनुसार वह शनिवार को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद उसका शव नहर किनारे मिला।

गले पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी
Jabalpur महिला के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला किसके साथ थी और किन परिस्थितियों में घटनास्थल तक पहुंची। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

Read this: Madhya Pradesh : ग्रामोदय से अभ्युदय की ओर मध्यप्रदेश, गांवों की मजबूती से होगा देश का विकास: मुख्यमंत्री

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों