ITI Accident : बाथरूम में काम करते समय ट्रॉली में दबा छात्र, दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं
ITI Accident : बालोद जिले से एक गंभीर हादसे की खबर सामने आई है, जहां आईटीआई में मजदूरी कर रहे एक छात्र के दोनों हाथों की उंगलियां कट गईं। यह घटना डौंडीलोहारा स्थित स्व. झुमुक लाल भेड़िया औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में हुई, जिसने संस्थान की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ITI Accident : जानकारी के अनुसार, छात्र टोकेश्वर आईटीआई के बाथरूम में मरम्मत कार्य कर रहा था। इसी दौरान ईंट ले जाने वाली ट्रॉली में दबने से उसके दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटकर अलग हो गईं। हादसे के तुरंत बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
ITI Accident : सुरक्षा उपकरणों की कमी उजागर, घायल छात्र को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
ITI Accident : इस घटना के बाद आईटीआई प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि छात्रों से काम तो कराया जा रहा था, लेकिन उन्हें किसी भी प्रकार के सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। यही कारण है कि यह दर्दनाक हादसा हुआ।घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों से श्रम कार्य कराना और बिना सुरक्षा के उन्हें जोखिम में डालना कितना उचित है। प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
READ MORE : Vehicle Theft Case : रायपुर में बड़ा खुलासा, बी.टेक डिग्रीधारी शातिर वाहन चोर राहुल वर्मा गिरफ्तार

