इज़राइल-ईरान टकराव फिर भड़कने के आसार: यूरेनियम भंडार सुरक्षित रहने की खबर से नेतन्याहू सरकार में बेचैनी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली, हाल ही में समाप्त हुए 12 दिवसीय युद्ध के बाद भी इज़राइल और ईरान के बीच तनाव पूरी तरह खत्म होता नहीं दिख रहा। जहां इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सैन्य अभियान को सफल बताया, वहीं अब यह सामने आया है कि ईरान का परिष्कृत यूरेनियम भंडार सुरक्षित बचा हुआ है। इससे इज़रायली सरकार की चिंता बढ़ गई है और फिर से सैन्य कार्रवाई की संभावना पर चर्चा तेज हो गई है।


फिर से हमले की चेतावनी

इज़राइल के रक्षा मंत्री इज़रायल काट्ज ने शनिवार को स्पष्ट कहा कि अगर ईरान से नए खतरे उभरते हैं तो इज़राइल फिर से सैन्य कार्रवाई करने को तैयार है। उन्होंने कहा,

“वर्तमान में युद्धविराम लागू है, लेकिन यदि तेहरान ने अपनी हवाई क्षमताएं बढ़ाईं, परमाणु गतिविधियां फिर शुरू कीं या लंबी दूरी की मिसाइल तैयार कीं, तो हम तत्काल जवाबी कार्रवाई करेंगे।”

उन्होंने यह भी दोहराया कि ईरान पर हमले के लिए इज़राइल को अमेरिका की अनुमति की जरूरत नहीं है। काट्ज के अनुसार, “हम अपने सुरक्षा आकलन के आधार पर कभी भी कार्रवाई कर सकते हैं।”


अमेरिका में भी चिंता: ट्रंप ने जताया खतरा

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी हाल में बयान दिया था कि अगर ईरान फिर से परमाणु हथियार विकसित करने की दिशा में बढ़ता है, तो संयुक्त हमले की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि वह ईरान पर एक और सैन्य अभियान पर विचार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस अभियान में इज़राइल और अमेरिका साथ मिलकर कार्रवाई कर सकते हैं।


ईरान की चेतावनी: देंगे मुंहतोड़ जवाब

दूसरी ओर, ईरान के शीर्ष धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने चेतावनी दी है कि अगर युद्धविराम की अवहेलना की गई, तो ईरान पूरी ताकत से जवाब देगा।
ईरान पहले ही कह चुका है कि वह अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखेगा और किसी भी विदेशी दबाव के आगे नहीं झुकेगा।


यूरेनियम भंडार को बचाया गया

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा मुद्दा ईरान का यूरेनियम भंडार रहा। पेंटागन की खुफिया रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि इज़रायली हमलों के बावजूद ईरान ने समय रहते अपना संवेदनशील यूरेनियम भंडार सुरक्षित स्थान पर भेज दिया था।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रमुख रफाएल ग्रोसी ने भी पुष्टि की है कि उन्हें 13 जून को ही सूचित कर दिया गया था कि ईरान ने अपने यूरेनियम भंडार को हटा लिया है। यही वजह रही कि हमलों के बावजूद रेडियोधर्मी विकिरण नहीं फैला।


‘किसी भी हद तक जा सकता है इज़राइल’

इज़रायली न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में काट्ज ने साफ कहा,

“हमारी योजना तैयार है। ईरान के परमाणु इरादों को रोकना, उसकी मिसाइल क्षमता को समाप्त करना और अपनी हवाई शक्ति को बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए हम किसी भी सीमा तक जा सकते हैं।”

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा MP TOP 10: मध्य प्रदेश

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा MP TOP 10: मध्य प्रदेश

TOP 10 NEWS: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा सत्र में गरमाई राजनीति TOP 10 NEWS: छत्तीसगढ़ विधानसभा के

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

hpv-vaccination की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

hpv-vaccination शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति का किया आह्वान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल hpv-vaccination

mp tourism : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

mp tourism : मुख्यमंत्री द्वारा चीता पुनर्वास के लिए बाड़े का भूमि-पूजन,

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम

Chhattisgarh : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं संग देखी “द केरला स्टोरी”

Chhattisgarh : छात्राओं के साथ मुवी देखने पहुंची मंत्री रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद में रोपवे हादसा, कांग्रेस जांच टीम पहुंची घटना स्थल

Mahasamund Ropeway Accident : मां खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा महासमुंद जिले के

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा