International MSME Day 2026 : भोपाल में आयोजित हुई ‘सशक्त उद्यमी-समृद्ध मध्यप्रदेश समिट’
International MSME Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस 2026 के अवसर पर भोपाल के रवींद्र भवन में ‘सशक्त उद्यमी–समृद्ध मध्यप्रदेश समिट’ का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के उद्योग, स्टार्टअप, रोजगार और निवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 को मध्यप्रदेश में ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा, जबकि आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) जनवरी 2027 में भोपाल में आयोजित होगी।

International MSME Day 2026 : 760 से अधिक MSME इकाइयों को मिली प्रोत्साहन राशि
मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 760 से अधिक MSME इकाइयों को प्रोत्साहन राशि वितरित की। साथ ही 137 स्टार्टअप्स को लगभग 1.5 करोड़ रुपये की सहायता दी गई। मध्यप्रदेश निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत बड़े उद्योगों को 1,274 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता भी प्रदान की गई।
International MSME Day 2026 : उद्योगों को भूमि और स्टार्टअप्स को नई ताकत
कार्यक्रम में कई उद्यमियों को औद्योगिक भूमि आवंटन पत्र और बैंक लोन स्वीकृति पत्र सौंपे गए। देवास, उज्जैन, पांढुर्णा और टीकमगढ़ में नए MSME भवनों की सौगात दी गई। वहीं प्लग एंड प्ले इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और MSME विभाग के बीच स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

International MSME Day 2026 : महिला उद्यमियों की बढ़ी भागीदारी
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 4.41 लाख से अधिक MSME इकाइयों का संचालन महिलाएं कर रही हैं। वर्ष 2024 से 2026 के बीच महिला उद्यमियों की भागीदारी में 59 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य सरकार ने 16 औद्योगिक क्लस्टर विकसित किए हैं और 14 नए क्लस्टरों पर कार्य जारी है।
International MSME Day 2026 : किसानों और युवाओं के लिए नई पहल
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। किसानों को शून्य ब्याज पर ऋण देने के साथ अब उन्हें ऋण चुकाने के लिए पूरे 12 महीने का समय मिलेगा। इसके अलावा 2027 को युवा कल्याण वर्ष के रूप में मनाकर युवाओं के लिए नई योजनाएं शुरू की जाएंगी।

International MSME Day 2026 : विदेशी निवेश और स्टार्टअप्स में रिकॉर्ड वृद्धि
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में विदेशी निवेश लगातार बढ़ रहा है। विभिन्न देशों की कंपनियां मध्यप्रदेश में निवेश कर रही हैं। राज्य में स्टार्टअप्स की संख्या 4,800 से बढ़कर 7,500 से अधिक हो चुकी है, जिनमें आधे से ज्यादा का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं।
International MSME Day 2026 : एमएसएमई मंत्री और मुख्य सचिव ने बताई उपलब्धियां
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि विभाग का बजट 1,100 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2,100 करोड़ रुपये किया गया है। वहीं मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बताया कि मध्यप्रदेश के निर्यात में MSME सेक्टर की हिस्सेदारी 49 प्रतिशत है और निवेश प्रस्तावों का बड़ा हिस्सा अब धरातल पर उतर चुका है।
International MSME Day 2026 : उद्यमियों ने सरकार की नीतियों की सराहना की
कार्यक्रम में कई उद्योगपतियों और स्टार्टअप उद्यमियों ने राज्य सरकार की पारदर्शी औद्योगिक नीतियों और निवेश प्रोत्साहन योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश उद्योग स्थापना और विस्तार के लिए देश के सबसे अनुकूल राज्यों में शामिल हो चुका है।

