इंदौर: नानी से 5 हजार रुपए न मिलने पर युवक ने की आत्महत्या, कमरे में फांसी पर लटका मिला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: हीरानगर क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान शुभम जादौन के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुई घटना

जानकारी के अनुसार शुभम अपने नानी के साथ रहता था। मंगलवार रात करीब 9 बजे वह पैसेंजर ऑटो चलाकर घर लौटा। उसने नानी से 5 हजार रुपए मांगे, लेकिन नानी ने पैसे न होने की बात कही। इसके बाद शुभम सीधे अपने कमरे में चला गया।

करीब एक घंटे बाद जब वह बाहर नहीं आया तो नानी ने उसके छोटे भाई गौतम को बुलाया। जब गौतम कमरे में गया, तो उसने देखा कि शुभम फंदे पर लटका हुआ था। परिवार ने तुरंत उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक्सीडेंट के बाद बदल गया था जिंदगी का हाल

परिवार ने बताया कि करीब दो साल पहले शुभम का जेल रोड पर गंभीर एक्सीडेंट हुआ था। उसके पैर में रॉड डालनी पड़ी थी, जिसके कारण वह लगभग डेढ़ साल तक कोई काम नहीं कर पाया। हाल ही में उसे क्लेम की राशि मिली थी, जिससे उसने ऑटो खरीदा था और भाई के साथ मिलकर ऑटो चलाता था।

मां और पिता पहले ही गुजर चुके थे

परिजनों के अनुसार शुभम की मां का निधन उसके जन्म के कुछ महीने बाद ही हो गया था। पिता भी कई साल पहले बीमारी के कारण चल बसे। इसके बाद दोनों भाई नानी और मामा के साथ ही रहते थे।

Lakhanpur Bhagwat Dispute: लखनपुर में कथावाचक भुगतान विवाद पर बढ़ा बवाल

Lakhanpur Bhagwat Dispute: सरगुजा जिले के लखनपुर नगर पंचायत में इन दिनों

Rudrapur Shooting: रुड़की में झगड़े के दौरान फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल

Report by: Salman Malik Rudrapur Shooting: उत्तराखंड के रुड़की के अंबर तालाब

Transformer Accident: सीकर में ट्रांसफार्मर में करंट लगने से युवक की मौत

Transformer Accident: राजस्थान के सीकर जिले के पटवारी का बास गांव में

Raipur Hospital Incident: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सफाई कर्मचारियों की मौत

Raipur Hospital Incident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें CG 1. चैत्र नवरात्रि आज

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें. read also: Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर

GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों

Agriculture Reform : लोकसभा में कृषि पर शिवराज सिंह चौहान का दमदार जवाब, मोदी सरकार के काम गिनाए

Agriculture Reform : MSP, सिंचाई, डिजिटल एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती पर सरकार

mp-homeguards : होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी: सीएम

mp-homeguards : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026