,

Indore municipal action: दूषित जल से 8 मौतों के बाद CM मोहन यादव ने लिया कड़ा कदम, PHE अफसर सस्पेंड

Indore municipal action

Report by: Devandra Jaiswal, Edit by: Priyanshi Soni

Indore municipal action: इंदौर में दूषित जल पीने से 8 लोगों की मौत होने के मामले में प्रशासन सक्रिय हो गया है। नगर निगम और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है।

Indore municipal action: भागीरथपुरा पहुंचे नगरीय प्रशासन मंत्री

इस मामले में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय खुद भागीरथपुरा पहुंचे और बीमार लोगों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों का हाल जाना और राहत एवं बचाव के उपायों का जायजा लिया।

Indore municipal action

Indore municipal action: मौके पर नगर निगम की टीम

मंत्री के साथ नगर निगम महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम का अमला भी मौके पर मौजूद था। टीम ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर जल आपूर्ति की स्थिति और जांच प्रक्रिया की समीक्षा की।

Indore municipal action

तीन कर्मचारी सस्पेंड

नगर निगम ने इस घटना में जिम्मेदारी तय होने पर तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह एक अक्षम्य अपराध है और जांच जारी रहेगी।

यह खबर भी पढ़ें: Rewa, MP: शासकीय कन्या हाई स्कूल के प्रिंसिपल पर छात्राओं ने लगाया गंभीर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप

मंत्री ने दोषियों को चेताया

मंत्री ने साफ किया कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से भी अपील की कि दूषित जल का सेवन न करें और किसी भी समस्या की तुरंत जानकारी अधिकारियों को दें।

इंदौर भागीरथपुरा में दूषित पानी मामले में CM की प्रतिक्रिया

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से नागरिक संक्रमित होने की घटना को लेकर CM डॉ. मोहान यादव ने इसे अत्यंत गंभीर बताया और कहा कि संबंधित जोनल अधिकारी जोन 4, सहायक यंत्री एवं प्रभारी सहायक यंत्री PHE को तत्काल निलंबित और प्रभारी उपयंत्री PHE को सेवा से पृथक कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की समिति गठित की गई है और लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

CM डॉ. मोहन यादव ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रभावितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने यह भी बताया कि मृतकों के परिवारजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी और मरीजों के इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

दिग्गज अभिनेता Nana Patekar का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Nana Patekar: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से हिंदी…

Aaj ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj ka Mausam: मानसून अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, लेकिन…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. सूरजपुर मां-बेटी मर्डर-रेप…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच…

Chanakya Niti: सफलता चाहिए तो इन 5 बातों को जीवन में जरूर अपनाएं, हर कदम पर मिलेगा फायदा

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और…