रिपोर्ट-देवेन्द्र जायसवाल
इंदौर शहर के परदेशीपुरा क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में पदस्थ एक एएसआई द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पूरे मामले में पुलिस मर्ग क़ायम कर जांच शुरू की.

पुलिस प्रवक्ता एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया नई जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर के एमजी रोड थाने पर पदस्थ एएसआई घनश्याम भाटी हो कि परदेशीपुरा पुलिस लाइन में रहते थे जिन्होंने कल शाम अपने घर में ही कोई जहरीली वस्तु खा ली थीं जहां परिजन उनको नज़दीकी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन इलाज़ के दौरान एएसआई भाटी ने दम तोड़ दिया पुलिस कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि एएसआई भाटी लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे संभवतः उन्होंने बीमारी से परेशान होकर आमत्महत्या जैसा कदम उठाया है फ़िलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर स्व को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और जांच शुरू कर दी है




