,

इंडोनेशिया में स्कूल की इमारत ढही, एक छात्र की मौत, 65 मलबे में दबे

इंडोनेशिया में स्कूल इमारत ढही: एक छात्र की मौत, 65 मलबे में दबे

BY: MOHIT JAIN

इंडोनेशिया के सिदोअर्जो में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ की इस्लामिक स्कूल ‘अल खोजिनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल’ की इमारत अचानक ढह गई। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई और कम से कम 65 अन्य छात्र मलबे में दबे होने की आशंका है। स्कूल की इमारत जर्जर और असुरक्षित हालत में थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

इंडोनेशिया स्कूल हादसा: 12 घंटे बाद भी 65 बच्चे मलबे में दबे, बाहर निकालना  बड़ी चुनौती; पहुंचाया जा रहा ऑक्सीजन और पानी | indonesia school building  collapses one ...

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, हादसे की जानकारी मिलने के तुरंत बाद बचावकर्मी, पुलिस और सैन्यकर्मी रातभर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे रहे। घटना के 12 घंटे बाद भी मलबे में फंसे छात्रों को निकालने का काम जारी है।

मलबे में दबे छात्रों की उम्र 12 से 17 साल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मलबे में दबे छात्रों की उम्र 12 से 17 साल के बीच है। पुलिस और बचाव दल अब तक आठ घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहे हैं।

हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता जूल्स अब्राहम अबास्ट ने बताया कि छात्र इमारत में दोपहर की नमाज अदा कर रहे थे। इमारत में अनधिकृत विस्तार किया जा रहा था, तभी अचानक यह ढह गई। बचावकर्मी बताते हैं कि मलबे में और भी शव दिखाई दिए हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

मलबे में फंसे छात्रों तक पहुंच रही मदद

बचाव कार्य में रेस्क्यू टीम को कंक्रीट स्लैब और भारी मलबे के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भारी उपकरणों का इस्तेमाल भी जोखिम भरा है, क्योंकि इससे इमारत और ज्यादा ढह सकती है। मलबे में फंसे छात्रों तक ऑक्सीजन और पानी पहुंचाया जा रहा है ताकि उनकी जान बचाई जा सके।

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…