,

रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग: प्लेन में यात्री की मौत से मचा हड़कंप

रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग: प्लेन में यात्री की मौत से मचा हड़कंप

Reporter: Himanshu Patel, Edit By: Mohit Jain

रायपुर। सिलीगुड़ी से हैदराबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट (6E-347) को उस वक्त इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी जब एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसकी उड़ान के दौरान ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित सिन्हा (37 वर्ष), निवासी दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। वह लिवर की बीमारी के इलाज के लिए हैदराबाद जा रहे थे।

रायपुर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग: युवक की तबीयत बिगड़ने से हुई  मौत, ब्लड कैंसर का इलाज कराने जा रहा था मुंबई | urgapur Mumbai Indigo flight  ...

उड़ान के दौरान बिगड़ी तबीयत, रायपुर में कराई गई लैंडिंग

सुबह 11:50 बजे सिलीगुड़ी से उड़ान भरने वाली फ्लाइट को यात्री की हालत गंभीर होने पर दोपहर 1:20 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम ने जांच की, लेकिन तब तक अमित सिन्हा की मौत हो चुकी थी।

शव उतारने के बाद फ्लाइट हुई रवाना

फ्लाइट को शव को उतारने और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 3:32 बजे हैदराबाद के लिए रवाना किया गया। मृतक का शव रायपुर के मर्चुरी में सुरक्षित रखवाया गया है।

माना थाना पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने पर माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यात्री लंबे समय से लिवर की बीमारी से पीड़ित थे। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…