तनाव के बीच भारतीय नौसेना का दमदार संदेश, INS विक्रांत और ब्रह्मोस ड्रिल्स से दिखाई ताकत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान गई, के बाद भारत ने सुरक्षा मोर्चे पर कड़ा रुख अपनाया है। इसी क्रम में भारतीय नौसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक शक्तिशाली पोस्ट साझा कर अपनी रणनीतिक और सामरिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया है।

नौसेना के आधिकारिक हैंडल @IndiannavyMedia से जारी किए गए पोस्ट में लिखा गया,
“Fuelling the Maritime Might – No mission too distant, No Sea too vast #FleetSupport #AnytimeAnywhereAnyhow”
इस संदेश के माध्यम से यह स्पष्ट किया गया है कि भारतीय नौसेना किसी भी खतरे का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है – चाहे मिशन कितना भी दूर हो या समुद्र कितना भी विशाल।


नौसेना की यह पोस्ट क्यों है अहम?

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन TRF (द रेसिस्टेंस फ्रंट) ने ली थी। इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव और भी गहरा हो गया है। भारत की ओर से इंडस जल संधि को निलंबित करने, अटारी-वाघा बॉर्डर को बंद करने, और पाकिस्तानी राजनयिकों को देश से बाहर करने जैसे कदमों पर विचार हो रहा है।

ऐसे माहौल में नौसेना की यह पोस्ट केवल शब्दों का खेल नहीं, बल्कि यह स्पष्ट चेतावनी है कि भारत की समुद्री सीमाएं सुरक्षित हैं और किसी भी दुस्साहस का जवाब तुरंत और सटीक मिलेगा।


INS Surat और ब्रह्मोस से बढ़ी रणनीतिक धार

भारतीय नौसेना ने हाल ही में कई अहम सैन्य गतिविधियाँ अंजाम दी हैं:

  • INS Surat, जो कि स्वदेशी गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर है, ने अरब सागर में 70 किलोमीटर दूरी तक मार करने वाली सतह-से-हवा मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • ब्रह्मोस मिसाइल और अन्य हथियार प्रणालियों की सहायता से नौसेना ने कई एंटी-शिप फायरिंग ड्रिल्स भी की हैं, जिनसे उसकी दूर-दराज़ तक सटीक मार करने की क्षमता उजागर होती है।
  • इसके अलावा, भारत का स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS Vikrant हर परिस्थिति में युद्ध के लिए तैयार है।

अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख वापसी कर रहे हैं ‘हाउसफुल 5’ में!..यह भी पढ़े

Encroachment Drive Korea District: अतिक्रमण पर मुंह देखा देखी, बैकुंठपुर में कार्रवाई पर उठे सवाल

Encroachment Drive Korea District: कोरिया। कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर में मुख्यमंत्री

Korba House Theft: सुने मकान में लाखों के सोने-जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Korba House Theft: मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर खुर्द रोड स्थित एक

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन की कवायद तेज

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम की आगामी